नई दिल्ली,(mediasaheb.com) । ICC T20 महिला विश्व कप में इंग्लैंड की टीम ने थाईलैंड को एकतरफा मुकाबले में 98 रनों से हरा दिया। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बहुत ही नजदीकी मुकाबला हारने के बाद इंग्लैंड की टीम ने शानदार वापसी की। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान हीथर नाइट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस टूनामेंट का पहला शतक जड़ा, जहां उन्होंने 66 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए। नाइट ने अपनी पारी में 13 चौके और चार छक्के जड़े। नाइट को नताली सीवर का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 59 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 78 रन बना सकी। थाईलैंड की ओर से केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाईं और पूरी टीम इंग्लैंड #England के गेंदबाजी आक्रमण के आगे कमजोर दिखी। थाईलैंड की ओर से नटकन चंटम ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। इंग्लैंड की अन्या श्रुब्सोल ने थाईलैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। (हि.स.)
Friday, June 26
Breaking News
- 26 जून शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
- उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज प्रदेश में सबसे आगे
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
- मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा


