लॉस एंजेल्स,(mediasaheb.com) अमेरिका के उत्तर में इंडियाना राज्य में एक महिला की गर्दन पर आठ फीट लंबे जहरीले नाग को देख कर सनसनी फैल गई। इंडियाना पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले महिला का दम टूट गया। यह नाग कहां से आया और महिला की गर्दन में कैसे लिपटा, पुलिस अधिकारियों के लिए पहेली बना हुआ है। यह नाग दक्षिण पूर्व एशिया का बताया जाता है, जो दुनिया में सब से जहरीला नाग है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडियाना राज्य के बेंटन काउंटी के आक्सफोर्ड इलाके से बुधवार रात महिला लौरा हर्स्ट (36) ने 911 पर फोन से शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई लेकिन महिला को बचाया न जा सका। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उस समय घर में 140 सांप थे, जिनमें से बीस सांप हर्स्ट के थे। हर्स्ट सप्ताह में दो बार अपने घर जाती थी। (हि.स.)।
Saturday, June 27
Breaking News
- 27 जून 2026, शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार
- राजस्थान की ऊर्जा क्रांति: कैलिफोर्निया के साथ समझौते से हरित बिजली को मिलेगी नई रफ्तार
- मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
- RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, 684 नए पदों को मंजूरी
- बिहार में रसोइयों के लिए बड़ा बदलाव: सभी की बनेगी पे-आईडी, मानदेय होगा डिजिटल
- बिहार के 22 हजार गांवों में डेयरी सोसाइटी का विस्तार, रोजगार को बढ़ावा
- देवरिया में सीएम योगी का कड़ा संदेश, आस्था से खिलवाड़ पर चेतावनी
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, निकायों की संख्या बढ़कर 385 हुई
- रेलवे में 10 सेकेंड वाला नया टिकट घोटाला, मुंबई से चलता है स्कैन नेटवर्क


