मुंबई, (mediasaheb.com)
बॉलीवुड
के महानायक अमिताभ बच्चन बहुभाषीय फिल्म में प्रभाष और दीपिका पादुकोण के साथ काम
करने जा रहे हैं।
साउथ इंडियन फिल्म प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज़ ने
यूनिवर्सल अपील के साथ अपनी आगामी मेगा बजट और बहुभाषी प्रोडक्शन के लिए अमिताभ को
एक महत्वूर्ण भूमिका के लिए कास्ट किया है। वैजयंती मूवीज़ के संस्थापक और
प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त के लिए उनका आगामी प्रोजेक्ट किसी सपने से कम नहीं है।
प्रोड्यूसर
अश्विनी दत्त का मानना है कि लेजेंडरी एन टी आर, अमिताभ
बच्चन के प्रशंसक थे और उन्होंने उनकी कुछ सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों के तेलुगु
रीमेक में अभिनय किया था। एनटीआर और मैंने उनकी लैंडमार्क फिल्म ‘शोले ’ कई बार देखी, जो एनटीआर के रामकृष्ण थिएटर में एक साल से अधिक समय तक चली
थी। इतने सालों के बाद वैजयंती मूवीज़ के बैनर तले भारतीय सिनेमा के महानायक
अमिताभ बच्चन के साथ इस प्रतिष्ठित फिल्म में काम करना मेरे लिए बहुत ही गर्व और
सौभाग्य की बात है।
निर्देशक
नाग अश्विन का मानना है कि मैं खुद को भागयशाली और ब्लेस्ड मानता हूं कि बच्चन सर
ने कई विकल्पों के बीच हमारी फिल्म का चयन किया। इस फिल्म में उनका फूल लेंथ
किरदार होगा और हमें विश्वास है कि यह किरदार लेजेंडरी अभिनेता के साथ पूरा न्याय
करेगा।
गौरतलब
है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका की भी अहम भूमिका है। यह
फिल्म 2022 में रिलीज होगी।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें
- साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल
- मधुबनी के बलिराजगढ़ में बड़ी खोज, खुदाई में मिले प्राचीन अवशेष और संरचनाएं
- सहकार सप्ताह में भारत टैक्सी सेवा पर कार्यशाला, युवाओं को मिली जानकारी
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर का 10 दिवसीय दौरा, कतर से ब्रुसेल्स तक कूटनीतिक मिशन
- पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR
- दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन
- बिहार में कम बारिश का अलर्ट, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सूखा-रोधी खेती की सलाह
- ईरान की होर्मुज स्ट्रेट पर सर्विस टैक्स लगाने की तैयारी, वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल
- ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत एक पायदान फिसला, 125वें स्थान पर पहुंचा

