रायपुर(mediasaheb.com)
छत्तीसगढ़
विधानसभा में आज आबकारी मंत्री कवासी लखमा के राज्य में शराब पीने वालों की कमी
होने के दिए जवाब पर भाजपा सदस्यों के कड़ा प्रतिकार किया.और इसे पूरी तरह से गलत
बताया।
भाजपा सदस्य
ननकीराम कंवर ने प्रश्नोत्तरकाल में राज्य में आबकारी से हासिल होने वाले राजस्व
में कमी के कारणों की जानकारी मांगी,जिस पर मंत्री ने कहा कि शराब पीने वालों की कमी
हुई है,जिससे
राजस्व में कमी हुई है। इस पर श्री कंवर ने इसका प्रतिकार करते हुए कहा कि अवैध
शराब राज्यभर में बिक रही है। राजधानी में कल ही दूसरे राज्यों से अवैध रूप से लाई
जा रही शराब बरामद हुई है।
श्री कंवर ने यह
भी कहा कि कल ही अवैध शराब कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने
बरामद की थी पर रिश्वत लेकर छोड़ दी। मंत्री ने कहा कि सदस्य अगर इसकी लिखित
शिकायत उन्हे देंगे तो वह इसकी जांच करवा देंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने
कहा कि उ.प्र.,मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से
अवैध शराब लाकर बेची जा रही है इससे छत्तीसगढ़ को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
श्री कौशिक ने कहा
कि डिस्टलरी से दो नम्बर की शराब निकल रही है,और उसे शराब की सरकारी दुकानों पर बेचा जा रहा
है। कार्रवाई डिस्लरी की बजाय वहां के छोटे कर्माचारियों के विरूद्द होती है।
उन्होने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में अवैध शराब बिक रही है और सरकार इसे
रोकने की बजाय उसे संरक्षण दे रही है।(वार्ता)
Previous Articleगेड़ी खेल के लिए राशि आवंटन पर BJP सदस्यों ने उठाए सवाल
Next Article जवान पर कुल्हाड़ी से हमला कर नक्सली रायफल लेकर भागा

