जोधपुर,(mediasaheb.com) । राजस्थान हाईकोर्ट में स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी कंपनी की याचिका पर अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी। तब तक कंपनी के साझेदारों- रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा की गिरफ्तारी पर पूर्व में लगाई गयी रोक यथावत रहेगी।
हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई पर रॉबर्ट वाड्रा और मौरीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष 12 फरवरी को पूछताछ के लिए उपस्थित रहने को कहा था। रॉबर्ट और उनकी मां से ईडी ने जयपुर में पूछताछ की जिसके आधार पर अग्रिम जांच चल रही है।
जस्टिस विनीत कुमार माथुर की एकलपीठ ने शुक्रवार को समयाभाव के कारण मामले की सुनवाई स्थगित कर दी। कोर्ट ने अगली तिथि 19 जुलाई मुकर्रर करते हुए गिरफ्तारी पर रोक के अंतरिम आदेश को बरकरार रखा है। उल्लेखनीय है कि ईडी बीकानेर के कोलायत में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी कंपनी के साझेदारों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा-2 के तहत जांच कर रहा है। ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को कई बार सम्मन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था जिसे लेकर उनकी कंपनी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। (हि.स.)
Friday, July 31
Breaking News
- राजस्थान में ड्रग माफियाओं पर बड़ा एक्शन, संपत्ति जब्त करने की तैयारी
- पटना में 2463 करोड़ की छह परियोजनाओं से बदलेगी शहर की तस्वीर
- शुक्र-राहु षडाष्टक योग से 4 राशियों पर बढ़ेगा संकट, बरतें सावधानी
- सास को सिर पर बैठाकर ब्रज 84 कोस यात्रा कराने वाली बहू ने फिर किया कमाल, नया कारनामा देख हर कोई हैरान
- कांवड़ियों के भंडारे के लिए पांच मिनट में जुटे सात लाख रुपये
- CG में शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, तीन शिक्षक निलंबित
- World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान
- CG के स्कूल में अचानक बेहोश हुईं कई छात्राएं, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
- महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
- भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन ग्वालियर में होगा स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


