रायपुर (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे’गरीब कल्याण
रोजगार अभियान’ में छत्तीसगढ़ को भी शामिल करने का अनुरोध
किया है।
भूपेश बघेल
ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि कल से शुरू हुए ’गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश, झारखण्ड
एवं ओडिशा को तो शामिल किया गया है,लेकिन
छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया गया है जबकि सम्मिलित इन राज्यों की भौगोलिक, आर्थिक एवं सामाजिक स्थितियों में काफी समानता है।
उन्होने
पत्र में लिखा है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के परिणाम
स्वरूप पूरा देश प्रभावित है। इस भयंकर महामारी-त्रासदी के कारण रोज कमाने खाने
वाले हमारा सर्वहारा प्रवासी मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उनके
वर्तमान कार्य स्थलों में नियोजन-रोजगार के अवसर समाप्त होने के कारण प्रवासी
मजदूरों को विवश होकर गृह राज्य लौटना पड़ा है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब-तक लगभग पांच
लाख प्रवासी मजदूर वापस आ चुके हैं। मजदूरों का गृह राज्य में वापस लौटना अभी भी
जारी है।
भूपेश
बघेल ने लिखा है कि राज्य के लगभग तीन-चैथाई क्षेत्र अत्यंत पिछडे एवं वन क्षेत्र
हैं, जहां पर राज्य के लगभग 80 प्रतिशत अनुसूचित जाति, जनजाति
एवं पिछडे वर्ग के लोग निवासरत हैं। राज्य का बस्तर, सरगुजा
संभाग सहित अन्य संभागों में आदिवासी वर्ग की बहुलता है साथ ही छत्तीसगढ़ में दस
आकांक्षी जिले भी हैं।’गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में छत्तीसगढ़ को सम्मिलित नहीं किये जाने से यहां के गरीबों, कृषि मजदूरों, प्रवासी
मजदूरों एवं सीमांत किसानों में अत्यंत निराशा का भाव है।(वार्ता)|(thestates.news)
Saturday, June 20
Breaking News
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को हाथरस में करेंगे जनसभा, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त
- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- योग : स्वस्थ मानवता, संतुलित प्रकृति और सतत भविष्य का आधार- राजेन्द्र शुक्ल
- ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राष्ट्रपतिमुर्मु के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- NEET-UG परीक्षार्थियों को राहत, रांची से दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- ट्रंप ने नेतन्याहू को बताया “योद्धा पीएम”, लेबनान युद्ध और ईरान विवाद के बीच रिश्तों में तनाव
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच तेज, प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द CM योगी को सौंपी जाएगी
- संजय राउत का शिंदे गुट पर तीखा हमला, ‘कुत्ते वाले’ बयान से बढ़ा विवाद

