भिलाईनगर ( mediasaheb.com) में पुलिस ने एक मकान से एक महिला,पुरूष एवं एक अबोध बालिका का जला हुआ शव आज बरामद किया है।आशंका है कि तीनो की हत्या कर शव को जलाया गया है।
पुलिस सूत्रों ने मिली जानकारी के अनुसार तालपुरी कॉलोनी में सुबह तीन लोगों की संदिग्ध हालत मे जली हुई लाश मिली है।घटनास्थल को देखने से हत्या की आशंका लग रही है घटना भिलाई स्थित तालपुरी कॉलोनी के पारिजात ब्लॉक की है।यहां के क्वाटर एन/20 में आज सुबह एक महिला और पुरुष की जली हुई लाश मिली।वहीं एक महीने की मासूम की भी लाश पुलिस ने घर से बरामद की है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव सहित मौके पर पहंच गए।पुलिस इसे तिहरा हत्याकांड मानकर जांच कर रही है। महिला की पहचान मंजु सूर्यवंशी शर्मा के रूप मे हुई है।महिला का दूसरा विवाह है वही मृत पुरूष की पहचान नही हो पायी है।
पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद लाश को जलाया गया है।महिला के हाथ पैर बंधा है एवं मुंह पर टेप चिपका हुआ है वही पुरूष के मुंह पर भी टेप चिपका हुआ है।(वार्ता)
Wednesday, April 22
Breaking News
- 22 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, कुछ को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- अमेरिका में भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा: टैरिफ रिफंड 12 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद
- सेना प्रमुख का हवाई दौरा: भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी और हिंद-प्रशांत में स्थिरता पर फोकस
- तमिलनाडु में M. K. Stalin की लोकप्रियता चरम पर, विकल्प की जरूरत नहीं : अरविंद केजरीवाल
- सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, ‘समृद्ध बिहार’ पर बनी रणनीति
- FSSAI का बड़ा फैसला: अश्वगंधा की पत्तियों पर रोक क्यों? जानें जड़ के फायदे और नुकसान
- बंगाल में बाइक रैली पर सख्ती: पीछे बैठना भी पड़ा भारी, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: श्रवण बने JDU विधायक दल के नेता, सौंपी अहम जिम्मेदारी
- ‘ईरान बना चौथी सबसे बड़ी ताकत’, अमेरिकी विशेषज्ञ रॉबर्ट पेप ने तेहरान के न डरने की वजह बताई
- लोक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचार जरूरी : मंत्री काश्यप

