छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैट सी.जी. चैप्टर शामिल हुआ
रायपुर (media saheb.com) । कन्फेडरेशन
ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू,
अमर गिदवानी,
प्रदेश अध्यक्ष
जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री
सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय
अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि छत्तीसगढ शासन के वाणिज्य एवं
उद्योग विभाग द्वारा आज भारत सरकार द्वारा आयोजित मल्टी- मोडल इन्फ्रास्ट्रक्चर
कनेक्टीविटी के सम्बंध में नेशनल मास्टर प्लान के विषय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम
होटल बेबीलॉन कैपिटल, व्हीआईपी स्क्वैयर, तेलीबांधा में सुबह 10:30 कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उपरोक्त
कार्यक्रम में कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में कैट सी.जी.
चैप्टर का एक प्रतिनिधी मंडल शामिल हुआ।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र
दोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज एक कार्यक्रम में ’प्रधानमंत्री गति
शक्ति योजना’ मास्टर प्लान की शुरुआत की। इस योजना से करीब 100 लाख करोड़ रुपये की
बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना
का उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ एयरपोर्ट, नई सड़कों और रेल
योजनाओं सहित यातायात की व्यवस्था को दुरुस्त करना है।
श्री पारवानी एवं दोशी ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी जी ने आज ’प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना’ मास्टर प्लान की शुरुआत की। इस मौके पर
उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी
ने कहा कि आज दुर्गाष्टमी है, पूरे देश में आज शक्ति स्वरूपा का पूजन हो रहा है। शक्ति की
उपासना के इस पुण्य अवसर पर देश की प्रगति की गति को भी शक्ति देने का शुभ कार्य
हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति-राष्ट्रीय
मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत की गति को शक्ति देगा। अगली पीढ़ी के
इंफ्रास्ट्रक्चर और ’मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी’ को इस राष्ट्रीय योजना से गति शक्ति मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री
मोदी जी ने कहा कि इस योजना से सभी प्रोजेक्ट अब तय समय पर पूरे होंगे और टैक्स का
एक भी पैसा बर्बाद नहीं होगा।
उपरोक्त कार्यक्रम में कैट सी.जी. चैप्टर के पदाधिकारी मुख्य
रूप से शामिल रहेः- अमर पारवानी , जितेन्द्र दोशी, भरत जैन, एवं अन्य पदाधिकारीगण।(For English News : thestates.news)

