नई दिल्ली, (mediasaheb.com) कोरोना वायरस #Corona_Virus के कहर से लड़ने के लिए भारत ने भी कमर कस ली है|
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने विदेशो से आने वाले लोगों की जांच प्रक्रिया की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने प्रवेश बिंदुओं पर हर समय डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा| हिन्दुस्थान में अब तक कोरोना वायरस के 30 मामले सामने आए हैं और पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के रोगियों का आंकड़ा 95 हजार के पार पहुंच गया है|
गृह सचिव अजय भल्ला ने पड़ोसी देशों से स्थल सीमाओं से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया की स्थिति की समीक्षा की है और उन्होंने अधिकारियों से प्रवेश बिंदुओं पर चौबीसों घंटे डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा है|
उन्होंने हालात का जायजा लेने के लिए देश में इन प्रवेश बिंदुओं से होकर प्रवेश करने वाले लोगों की जांच के लिए उठाए जा रहे कदमों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड और पंजाब के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा BSF और SSB के महानिदेशकों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस भी की|
राज्य सरकारों को सभी पारगमन बिंदुओं पर डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच करने और ग्राम सभाओं के जरिए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर रहने वाले लोगों को सतर्क करने को भी कहा गया है. भल्ला ने सभी अधिकारियों से चौबीसों घंटे डॉक्टरों को तैनात करने को कहा है ताकि पूरी जांच की जा सके|

