न्यूयॉर्क (media
saheb.com) संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण प्रतिरोध सभा (UNCCD) ने राजस्थान स्थित पर्यावरण संगठन फैमिलियल फॉरेस्ट्री को इस साल के प्रतिष्ठित लैंड फॉर लाइफ अवार्ड से नवाजा है।
फैमिलियल फॉरेस्ट्री का नेतृत्व जलवायु कार्यकर्ता करते हैं और इसके संस्थापक श्याम सुंदर ज्यानी हैं।
यूएनसीसीडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “8 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय जूरी ने भारत में राजस्थान के फैमिलियल फॉरेस्ट्री को इस वर्ष के लैंड फॉर लाइफ अवार्ड से सम्मानित किया है। इसका कार्य भूमि बहाली एवं संरक्षण पद्धति है,
यह समुदायों की भलाई को बढ़ावा देता है और प्रकृति के साथ उनके संबंधों को बेहतर बनाता है। जूरी फैमिलियल फॉरेस्ट्री की उपलब्धियों और एक पेड़ को परिवार से जोड़ने और परिवार के हरे सदस्य के रूप में मानने की इसकी प्रकृति से प्रभावित है।”
अवार्ड की घोषणा 17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा दिवस के अवसर पर कोस्टा रिका के राष्ट्रपति कार्लोस अल्वाराडो क्वेसाडा ने गुरुवार को आयोजित एक वर्चुअल हाई-लेवल फोरम में की। कोस्टा रिका ने इस साल वैश्विक निरीक्षण कार्यक्रम की मेजबानी की है।(वार्ता)
(the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

