रायपुर (mediasaheb.com) । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रायपुर( #_Raipur) पश्चिम विधानसभा के हृदय स्थल भारतमाता चौक गुढ़ियारी कोटा चौक में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम भारत के वीर शहीदों के नाम देशभक्ति संगीत संध्या के साथ-साथ भारतमाता की महाआरती आयोजित की गयी है। आयोजन के मुख्य संयोजक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी कोशिश है कि भारत में राष्ट्रभक्ति की अवधारणा निरंतर देशवासियों में बहती रहे। देश की युवा पीढ़ी इस देश में आजादी को कितनी कठिनाइयों, त्याग, तपस्या और बलिदानों के बाद पाई गई है। इसका सदैव स्मरण रखें और अपने देश के शहीदों के प्रति उनके मन मस्तिष्क में सम्मान की भावना बनी रहे। इस देश के जवान अपनी प्राणों की परवाह किए बिना इस देश और हमारे लिए लगातार देश की सीमाओं में डटे रहते है इनके लिए लोगों में भावना हमेशा जागृत रहे। इस उद्देश्य से देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में आजादी के वीर शहीदों को श्रध्दांजलि के साथ-साथ भारतमाता की महाआरती करना सुनिश्चित किया है। जिसके लिए 11 पंडितों को भी विधिविधान से महाआरती हेतु आमंत्रित किया गया है।
राष्ट्रभक्ति की समा बांधने के लिए भोपाल के मशहूर गायिका लक्ष्मी दुबे को आमंत्रित किया गया है। जिनके राष्ट्रभक्ति के गीत देशभर में काफी चर्चित और मशहूर हुए। श्री मूणत ने शहर के सभी सम्मानीय राष्ट्रभक्तों से भारतमाता की महाआरती में संध्या 05 बजे गुढ़ियारी कोटा मोड़ भारतमाता चौक पर पधारने का आग्रह किया ह।
Wednesday, April 22
Breaking News
- 22 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, कुछ को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- अमेरिका में भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा: टैरिफ रिफंड 12 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद
- सेना प्रमुख का हवाई दौरा: भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी और हिंद-प्रशांत में स्थिरता पर फोकस
- तमिलनाडु में M. K. Stalin की लोकप्रियता चरम पर, विकल्प की जरूरत नहीं : अरविंद केजरीवाल
- सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, ‘समृद्ध बिहार’ पर बनी रणनीति
- FSSAI का बड़ा फैसला: अश्वगंधा की पत्तियों पर रोक क्यों? जानें जड़ के फायदे और नुकसान
- बंगाल में बाइक रैली पर सख्ती: पीछे बैठना भी पड़ा भारी, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: श्रवण बने JDU विधायक दल के नेता, सौंपी अहम जिम्मेदारी
- ‘ईरान बना चौथी सबसे बड़ी ताकत’, अमेरिकी विशेषज्ञ रॉबर्ट पेप ने तेहरान के न डरने की वजह बताई
- लोक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचार जरूरी : मंत्री काश्यप

