नयी दिल्ली (mediasaheb.com) प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आज सलाह दी कि कोरोना विषाणु
कोविड 19 की महामारी के मद्देनज़र पार्टी कोई भी
राजनीतिक या संगठनात्मक अभियान एवं कार्यक्रम नहीं चलाये और महामारी की रोकथाम के
लिए जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाये।
श्री मोदी ने यहां संसद के पुस्तकालय भवन में आयोजित पार्टी
की संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक में यह आह्वान किया।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को तब तक कोई
भी राजनीतिक या संगठनात्मक अभियान एवं कार्यक्रम नहीं करने चाहिए जब तक इस महामारी
का शमन ना हो जाये। उन्होंने सांसदों का आह्वान किया कि वे अपने अपने क्षेत्रों
में इस महामारी से बचने के लिए जागरूकता अभियान में भाग लें।
श्री मोदी ने कहा कि इस वक्त हमें किसी प्रकार की मतभिन्नता
प्रकट नहीं करनी चाहिए और पूरी एकजुटता दिखाते हुए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा
कि यह संदेश पार्टी में नीचे तक जाना चाहिए और इसका गंभीरता से पालन होना चाहिए।
प्रधानमंत्री कोरोना विषाणु के संक्रमण की महामारी से निपटने
के लिए चिकित्सकों और नर्सों तथा हवाईअड्डों पर तैनात कर्मचारियों एवं अधिकारियों और
सुरक्षा बलों की कर्त्तव्यपरायणता की प्रशंसा की। उन्होंने कोविड19 के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इलैक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट
मीडिया की भूमिका की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री ने सांसदों से आग्रह किया कि उन्हें मीडिया के
प्रतिनिधियों से ‘मिलना ही चाहिए।’ क्योंकि मीडिया ने वाकई में बहुत ही सराहनीय भूमिका निभायी
है।(वार्ता)
Wednesday, October 7
Breaking News
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, धन-करियर में मिलेगा लाभ
- रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण
- एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
- फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा
- विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रबंधन
- फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
- भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन
- ‘सेवा फर्स्ट–इनोवेशन चैलेंज’ में अधिकतम कराएँ पंजीयन

