- भाजपा निहित राजनैतिक स्वार्थ के लिए गांव की व्यवस्था में मीनमेख निकलने और विघ्न डालने की कोशिश न करे
- जो संकट भाजपा सरकार ने खड़ा किया, उसे छत्तीसगढ़वासी झेल रहे हैं
- क्वारेंटीन सेंटरों की व्यवस्था में गांव वालों की मदद करें भाजपा के लोग
रायपुर(mediasaheb.com)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भारत में यदि कोरोना ने महामारी का रूप लिया है तो इसका दोष भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार को है. इसलिए भाजपा को चाहिए कि वे शर्मिंदगी महसूस करें और मीनमेख निकालने की जगह जहां संभव हो सेवा करें. यही उनका प्रायश्चित है।

