मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार सुपरहिट तेलुगू फिल्म ‘भागमती’ ( Bhagmati) का रीमेक बनाने जा रहे हैं | बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय कुमार सुपरहिट तेलुगू फिल्म भागमती का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। अक्षय, विक्रम मल्होत्रा के साथ मिलकर फ़िल्म का सह-निर्माण करेंगे। कहा जा रहा है कि फ़िल्म में लीड रोल्स के लिए भूमि पेडनेकर और आर माधवन को फाइनल कर लिया गया है। फ़िल्म का निर्देशन जी अशोक ही करेंगे, जिन्होंने मूल फ़िल्म को निर्देशित किया था। अक्षय के फ़िल्म में कैमियो करने की भी चर्चा है। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में प्रदर्शित भागमती हॉरर सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें अनुष्का शेट्टी ने फीमेल लीड रोल निभाया था। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही थी। फ़िल्म में अनुष्का शेट्टी का किरदार चंचला नाम की IAS अधिकारी का था, जो एक आत्मा के शिकंजे में फंस जाती है। कहानी में ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जिन्हें जानकर दर्शक हैरान रह जाएंगे। (वार्ता)
Saturday, October 3
Breaking News
- अरविंद केजरीवाल की पार्टी को झटका, AAP का बड़ा टीवी चेहरा कांग्रेस में शामिल
- छात्रवृत्ति से खिले सपनों के पंख, योगी सरकार ने आसान की पढ़ाई की राह
- सारे कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली रवाना हुए अमित शाह, तीन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लिया फैसला
- PMCH में नवजात-बच्चों के इलाज की बढ़ेगी सुविधा, NICU में 58 और PICU में 20 बेड होंगे
- 10 साल की उम्र में मां, एक साल बाद पिता को खोया, अब एशियन गेम्स में अमन सहरावत ने जीता GOLD
- वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग; जानें कब-कब पड़ेगा वोट
- MP में चीतों का तीसरा ठिकाना बना नौरादेही, 7 अक्टूबर को छोड़े जाएंगे 2 चीते
- MP Weather: अक्टूबर की शुरुआत में बदला मौसम, रातें ठंडी-दिन में बढ़ी गर्मी; 5 शहरों में पारा 18°C के करीब
- रांची में सब्जियों के दाम आसमान पर, झींगा-फरसबिंस 120 रुपये किलो; धनिया 220 तक पहुंचा

