रायपुर(media saheb.com) । भारतीय जनता पार्टी के .महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही प्रदेश सरकार नाबालिग बच्चियों तक की सुरक्षा के मोर्चें पर बुरी तरह विफल साबित हो रही है। शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में मासूम और नाबालिग बच्चियों से लेकर उम्रदराज महिलाओं के साथ अनाचार के लगातार सामने आ रहे मामलों को लेकर भी प्रदेश सरकार आंख मूंदे बैठी है। श्रीमति राजपूत ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बालिका आश्रमों व छात्रावासों में बालिकाओं के साथ दुराचार के अनेक मामले सामने आने के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा सख्त कार्रवाही नहीं होना लज्जाजनक है। शासकीय बालिका गृह में एक नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने के ताजे खुलासे ने प्रदेश सरकार के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। श्रीमति राजपूत ने कहा कि जब आश्रमों व छात्रावासों में ही बालिकाएं सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश सरकार सुरक्षा की डींगे किस आधार पर हांक रही है? (For English News : thestates.news)
Tuesday, July 7
Breaking News
- जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं
- तीसरे T20 में बदलेगी टीम इंडिया की Playing XI! बिश्नोई बाहर, प्रिंस यादव की एंट्री, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
- यूपी में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना हुआ सस्ता, रोड टैक्स माफ और ₹2.56 लाख तक लाभ
- अस्मिता लीग साउथ ज़ोन कैनोइंग एवं कयाकिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश रहा ओवरऑल चैंपियन
- स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
- मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा
- यूपी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के इनामी आसिफ एनकाउंटर में ढेर
- अगस्त में बुध गोचर से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, मिलेंगे धन और करियर लाभ
- शिव पुराण में कलयुग का वर्णन, जानें कैसा होगा मानव जीवन का स्वरूप
- मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

