रायपुर, (mediasaheb.com) पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने इंटेलिजेंस चीफ हिमांशु गुप्ता को खुफिया से हटा दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें अभी कोई विभाग नहीं दिया गया है। उनके आदेश में एडीजी पुलिस मुख्यालय लिखा है। विभाग नहीं दिया गया है।राज्य सरकार ने आज आईएएस के ट्रांसफर के साथ दो आईपीएस अफसरों के आदेश भी जारी किए। इसमें रायपुर रेंज आईजी डा0 आनंद छाबड़ा को हिमांशु गुप्ता की जगह पर प्रदेश का नया खुफिया चीफ की जिम्मेदारी दी गई है। वे रायपुर आईजी के साथ-साथ खुफिया भी संभालेंगे।इससे पहले मुकेश गुप्ता और डीएम अवस्थी रायपुर आईजी के साथ-साथ खुफिया चीफ की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। छाबड़ा तीसरे आईपीएस होंगे, जिन्हें रेंज आईजी के साथ खुफिया चीफ संभालेंगे।हालांकि, हिमांशु गुप्ता को खुफिया चीफ से हटाना आश्चर्यजनक है। उन्हें पुलिस मुख्यालय मे कोई विभाग नहीं दिया गया। जबकि, खुफिया चीफ सरकार के बेहद नजदीक होता है। कई खुफिया चीफ तो डीजीपी से भी ज्यादा प्रभावशाली रहे हैं। लेकिन, इस तरह हिमांशु का हटना कई तरह के सवाल पैदा कर रहा है। (thestates.news)
Monday, September 21
Breaking News
- 21 सितंबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, जानें किसे रहना होगा सावधान
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को भारत हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान: विकसित भारत का संकल्प
- सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- रटगा की सोनू देवी अपने हुनर से परिवार की आर्थिक मजबूती में निभा रहीं भूमिका
- गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं ‘लखपति दीदी’
- सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला
- मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जामपाली में खुली ‘बदलाव की राह’
- महतारी वंदन योजना बनी प्रीति बैगा के परिवार का मजबूत सहारा
- अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

