लंदन, (mediasaheb.com) । ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन के प्रधानमंत्री बनते ही कंजर्वेटिव पार्टी की छवि सुधर गई है। हाल में हुए जनमत सर्वेक्षण में उसे अiपने प्रतिद्वंद्वी लेबर पार्टी से दस अंक अधिक मिले हैं। यह जानकारी रविवार को media report से मिली।
जनमत सर्वेक्षण में कंजर्वेटिव पार्टी को 31 प्रतिशत मत मिले हैं, जो पिछले सर्वेक्षण की तुलना में छह फीसदी अधिक हैं। वहीं, विपक्षी लेबर पार्टी को 26 प्रतिशत मत मिले हैं जो पहले की तुलना में दो प्रतिशत ज्यादा हैं।समाचार पत्र के मुताबिक, यू गव के सर्वेक्षण के परिणामों के बाद ये अटकलें तेज हो गईं है कि ब्रेक्सिट गतिरोध का सामना कर रहे जॉनसन ब्रिटिश संसद का चुनाव समय से पहले करा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विगत पांच महीने में इस सर्वेक्षण में कंर्जेवेटिव पार्टी को अपने प्रतिद्वंद्वी लेबर पर सबसे बड़ी बढ़त हासिल हुई है।समाचार पत्र के मुताबिक, लिबरल डेमोक्रेट को 20 प्रतिशत और नव गठित ब्रेक्सिट पार्टी को 13 फीसद मत मिले हैं। इस सर्वेक्षण में लिबरल डेमोक्रेट को तीन और ब्रेक्सिट पार्टी को चार प्रतिशत की हानि उठानी पड़ी है।विदित हो कि यू गव ने 25 और 26 जुलाई को कुल 1697 लोगों से पूछताछ की जिसके आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। (हि.स. )
Tuesday, September 8
Breaking News
- स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ अव्वल, इंदौर दूसरे और पटना 16वें स्थान पर
- राजस्थान में मानसून ने लिया ब्रेक, 12 सितंबर से फिर शुरू होगा बारिश का दौर
- राजस्थान निकाय चुनाव: वोटर ID नहीं है तो भी डाल सकेंगे वोट, इन 11 दस्तावेजों में से कोई एक जरूरी
- बिल्डिंग हादसे के घायलों को CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, मिलेगा ₹5 लाख मुआवजा
- LoC पर लैंडमाइन से गंवाया पैर, फिर शॉट पुट में जीता गोल्ड; सोमन राणा ने सुनाई संघर्ष की कहानी
- पाली में भजनलाल शर्मा का रोड शो, कांग्रेस पर बरसे सीएम; बोले- निकाय चुनाव में खिलेगा कमल
- CG के 10 अस्पतालों को मिला ‘Eat Right’ टैग, 3 प्रतिष्ठानों को हाइजीन रेटिंग सर्टिफिकेशन
- हतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CJI ने कहा- बार-बार होने वाली ऐसी घटनाएं चिंता का विषय
- सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात


