मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड
की जानी मानी अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया उन कलाकारों में शामिल है. जिन्होंने
नायिका की परम्परागत छवि को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
08 जून 1957 को गुजराती परिवार में जन्मी डिंपल
कपाडिया को फिल्मों में लाने का श्रेय राजकपूर को जाता है।सत्तर के दशक में वह
अपनी फिल्म बॉबी के लिये नये चेहरों की तलाश कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने डिंपल
कपाडिया को अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया, जिसे डिंपल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।बॉबी. ऋषि कपूर की भी
पहली फिल्म थी।
वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म इस फिल्म में डिंपल
कपाडिया टीन एज लड़की की भूमिका में दिखाई दी। बॉबी की सफलता के बाद डिंपल
कपाड़िया को कई फिल्मों में काम करने के लिये कई प्रस्ताव मिले लेकिन उन्होंने इन
सभी प्रस्तावो को ठुकरा दिया और अभिनेता राजेश खन्ना से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री
को अलविदा कह दिया।
वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म जख्मी शेर से डिंपल
ने फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक किया लेकिन यह फिल्म सफल नही रही। वर्ष 1985 में डिंपल कपाडि़या को एकबार फिर से ऋषि कपूर के साथ सागर में
काम करने का अवसर मिला। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डिंपल ने
अपनी बोल्ड इमेज से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सागर के बाद डिंपल की छवि फिल्म इंडस्ट्री में एक बोल्ड
अभिनेत्री के रूप में बन गयी। वर्ष 1986 में
प्रदर्शित फिल्म जांबाज इसका दूसरा उदाहरण बनी। वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म ..जख्मी औरत.. डिंपल की महत्वपूर्ण
फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्होंने एक महिला इंस्पेक्टर का
किरदार निभाया था. जिसका बलात्कार हो जाता है और वह अपराधियो से अपना बदला लेती
है।
वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म ..लेकिन.. डिंपल
कपाड़िया की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म से जुडा रोचक तथ्य है कि गायिक
लता मंगेशकर ने इस फिल्म का निर्माण किया था। फिल्म में उनकी आवाज में यारा सीली
सीली..गीत श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।
वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म ..रूदाली.. डिंपल की
महत्वपूर्ण फिल्मों में एक है। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में
उन्होंने ..शनिचरी.. नामक एक ऐसी युवती का किरदार निभाया जो तमाम दुख के बाद भी
नहीं रो पाती है। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी लेकिन अपने
दमदार अभिनय से डिंपल कपाडिया ने दर्शकों के साथ ही समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।
डिंपल कपाड़िया अब तक तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से
सम्मानित की जा चुकी हैं। डिंपल कपाड़िया ने करीब पांच दशक लंबे सिने कैरियर में
लगभग 85 फिल्मों में अभिनय किया है। डिंपल के
करियर की उल्लेखनीय फिल्मों मे कुछ है..अर्जुन.एतबार .काश.राम लखन.बीस साल
बाद.बंटबारा. प्रहार.अजूबा. नरसिम्हा.गर्दिश क्रांतिवीर.दिल चाहता है .बीइग सायरस
.दबंग .कॉकटेल.पटियाला हाउस .फाइंडिंग फैनी आदि।(वार्ता)
Saturday, October 24
Breaking News
- 24 अक्टूबर राशिफल: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगी तरक्की
- दीपावली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स से 57 कार्बाइड गन और विस्फोटक जब्त
- इंदौर-राघौगढ़ राजमार्ग पर 19 अंडरपास तैयार होने की राह में तेजी, डेढ़ महीने में पूरा होगा काम
- दिल्ली में अगले 9 दिनों तक जहरीली हवा का अलर्ट, खराब AQI से बढ़ी चिंता
- त्योहारों से पहले ग्वालियर पुलिस का एक्शन, अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार
- वीबी-जी राम जी में उन्नत फेस ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च
- डिंडौरी में हिट एंड रन से एक की मौत, चार गंभीर; गुस्साई भीड़ ने कार फूंकी
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण
- इंदौर–राघौगढ़ ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा यातायात
- सिवान पटाखा विस्फोट: अमरुद्दीन के घर में पहले भी हुआ था हादसा, अब 3 की मौत से मचा हड़कंप

