मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र ने अपना पसंदीदा गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।वह अपने फैंस से रूबरू होने के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने पसंदीदा गाने के बारे में बताया है। उन्होंने इस गाने के जरिए कोरोना वायरस से हुई आज के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह दिलीप कुमार की सुपरहिट फिल्म आरजू के गाने ‘ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल जहां कोई न हो’
को गाते दिखाई दे रहे हैं।इस वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने खास पोस्ट भी लिखा है,
जिसमें उन्होंने बताया है कि यह उनका पसंदीदा गाना है। धर्मेंद्र ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ CORONA वायरस से डर से नहीं गा रहा… हालत तो ऐसी ही है…. तलत की मीठी आवाज में दिलीप साहब पर आरजू में फिल्माया गया ये मेरा फेवरेट गाना है।”
(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

