मुंबई , (mediasaheb.com) बॉम्बे
उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बुधवार को सशर्त जमानत दे
दी।
न्यायालय
ने रिया को 10 दिन तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों के
दफ्तर में उपस्थित होने और जांच अधिकारियों के समक्ष पासपोर्ट जमा करने का निर्देश
दिया। रिया के अलावा दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को बुधवार को जमानत दे दी गई
है।
उल्लेखनीय
है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (SSR)की मौत
मामले में ड्रग्स सप्लाई करने की जांच कर रही एनसीबी ने 18 अन्य आरोपियों के साथ रिया और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती गिरप्तार
किया था।
आरोपियों
में सुशांत के स्टाफर्स दीपेश सावंत, सैमुअल
मिरांडा तथा कई ड्रग्स तस्कर तथा सिने जगत से संबंधित लोग भी शामिल हैं।
एनसीबी
द्वारा सितंबर के अंत तक गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में अब्बास लखानी, करण अरोरा, जैद
विलाट्रा, अब्दुल बासित परिहार, कैजान इब्राहिम, अनुज
केसवानी, अंकुश अर्नेजा, कमरजीत सिंह आनंद, संकेत
पटेल, संदीप गुप्ता, आफताब अंसारी, डी.
फर्नांडिस, सूर्यदीप मल्होत्रा, क्रिस कोस्टा, राहिल
विश्राम और क्षितिज आर प्रसाद शामिल हैं।
इनमें से
कुछ को जमानत मिल चुकी है, जबकि कई अन्य अभी भी न्यायिक हिरासत में
हैं। उधर, जांच एजेंसी इस सिलसिले में सिने जगत की
कई जानी-मानी अभिनेत्रियों से पूछताछ कर रही है।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें
- साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल
- मधुबनी के बलिराजगढ़ में बड़ी खोज, खुदाई में मिले प्राचीन अवशेष और संरचनाएं
- सहकार सप्ताह में भारत टैक्सी सेवा पर कार्यशाला, युवाओं को मिली जानकारी
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर का 10 दिवसीय दौरा, कतर से ब्रुसेल्स तक कूटनीतिक मिशन
- पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR
- दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन
- बिहार में कम बारिश का अलर्ट, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सूखा-रोधी खेती की सलाह
- ईरान की होर्मुज स्ट्रेट पर सर्विस टैक्स लगाने की तैयारी, वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल
- ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत एक पायदान फिसला, 125वें स्थान पर पहुंचा

