नई दिल्ली, (mediasaheb.com) | सार्वजनिक क्षेत्र (पीएसयू) में देश की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारत संचार निगम लिमटेड (बीएसएनएल) की लगभग 11 सौ मोबाइल टावर काम नहीं कर रहे हैं। दूरसंचार विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 जुलाई 2019 तक बिजली का बिल नहीं चुकाने के कारण देश भर में बीएसएनएल के 524 एक्सचेंज और 1,083 मोबाइल टावर का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। जिससे ये निष्क्रिय पड़े हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 391 टावरों का बिजली कनेक्शन कट चुका है। उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 208 मोबाइल टावर, कर्नाटक में 120, तमिलनाडु में 111, तेलंगाना में 76, पश्चिम बंगाल में 50, मणिपुर में 36, जम्मू-कश्मीर में 19, गुजरात में 17, बिहार में 14 और असम तथा आंध्र प्रदेश में 11-11 टावर का कनेक्शन बिजली विभाग ने काट दिया है। बिजली बिल नहीं चुकाने के कारण कर्नाटक में 156, उत्तर प्रदेश में 132, पश्चिम बंगाल में 20 और तेलंगाना तथा हरियाणा में 13-13 टेलीफोन एक्सचेंज बेकार पड़े हैं। इसके बावजूद पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान बीएसएनएल की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है। उसकी बाजार हिस्सेदारी 31 मार्च 2017 को 9.63 प्रतिशत थी जो 31 मार्च 2018 को बढ़कर 10.26 प्रतिशत और 31 मार्च 2019 को 10.72 प्रतिशत हो गई।मुंबई और दिल्ली में सहयोगी कंपनी एमटीएनएल की बाजार हिस्सेदारी घट रही है। यह 31 मार्च 2017 के 7.37 प्रतिशत से घटते हुये 31 मार्च 2018 को 7.16 प्रतिशत और 31 मार्च 2019 को 6.95 प्रतिशत पर आ गयी। एमटीएनएल सिर्फ मुंबई और दिल्ली में सेवाएं देती है। (हि.स.)।
Tuesday, September 8
Breaking News
- Rashifal 8 September: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता
- राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: मध्यप्रदेश के तीन शहर देश के शीर्ष पाँच में
- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
- संदिग्ध अवैध शराब की घटना पर जिला दंडाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज कुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया जोर
- बाढ़ में योगी सरकार का राहत अभियान जारी, 6.83 लाख लंच पैकेट व 1.11 लाख से ज्यादा बाढ़ राहत किट बांटे
- यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में तय होगी मोबिलिटी की नई दिशा, 8 सत्रों में होगा मंथन
- मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर मध्यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


