पटना, (mediasaheb.com)बिहार में3 दिन से जारी भारी बारिश से फिलहाल लगभग पूरा पटना जलमग्न है। सूबे में कुल 17 लोगों की मौत वर्षाजनित हादसों में हुई है। एनडीआरएफ की टीम अधिक प्रभावित इलाक़ों से लोगों को निकालने का काम कर रही है। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक बिहार में आज ‘एक्सट्रीमली हेवी रेन’ का अलर्ट है। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन में पहले ही यह संभावना जताई गई है कि एक से दो अक्टूबर तक बिहार में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज सुबह जारी किए गए अपडेट में बिहार के लिए ‘एक्सट्रीमली हेवी रेन’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है। राजधानी पटना सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है। भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। पटना जिले के खगौल इलाके में एक चलते ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा है।बिहार में मूसलाधार बारिश के कारण अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने दर्जनों जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। रविवार दोपहर तक राजधानी पटना में पांच और भागलपुर में छह लोगों समेत कुल 15 लोगों की मौत हो गई। पटना के ज्यादातर स्कूल 10 अक्टूबर तक बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश को देखते हुए स्कूल प्रबंधनों ने दुर्गा पूजा की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार को भारी बारिश की वजह से पटना के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था। आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि पटना में अगले चार घंटे में भारी वर्षा होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा अगर पुनपुन नदी का जलस्तर और बढ़ा तो पटना में हालात और ख़राब हो सकते हैं। पीड़ितों की हर संभव सहायता की जा रही है और सारे तंत्र लगे हुए है। (हि.स.)।
Thursday, August 27
Breaking News
- बिहटा में दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी PNG, NHAI की मंजूरी के बाद पाइपलाइन विस्तार तेज
- यूपी में रात में भी सोलर पैनलों से बन रही बिजली! हजारों मामलों ने पावर कॉरपोरेशन को चौंकाया
- भाई से दूर हैं तो ऐसे मनाएं रक्षाबंधन, बारिश-बाढ़ में भी नहीं टूटेगी राखी की परंपरा
- दिल्ली में जलभराव को आपदा मानकर युद्धस्तर पर काम, LG ने दिए 24 घंटे ग्राउंड पर रहने के निर्देश
- YITM के 68 बीटेक छात्रों का ट्रांसफर, अब दुर्ग-भिलाई के संस्थानों में होगी पढ़ाई
- रक्षाबंधन पर शनि-राहु-केतु की उलटी चाल, इन 4 राशियों की बढ़ सकती है परेशानी
- बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की एंट्री, 7 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
- जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि
- रक्षाबंधन पर बिहार की बहनों को CM सम्राट चौधरी के 3 बड़े तोहफे, 2 लाख रुपये तक मिलेगी सहायता
- नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी


