रायपुर, (mediasaheb.com) बस्तर में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए हो रहे मतदान पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में निगरानी कक्ष पूरी तरह मुस्तैद है। इस पर नक्सल उन्मूलन मामलों के विशेष पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू की पैनी नजर है। लोकसभा निर्वाचन की मॉनिटरिंग की इस विशेष व्यवस्था को देखने नक्सल उन्मूलन मामलों के विशेष पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू पहुंचे। उन्होंने ने कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मॉनिटरिंग सेल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल आदि का अवलोकन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर एस भारतीदासन और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (हि.स.)।
Wednesday, September 30
Breaking News
- INDIA ब्लॉक की बैठक से अखिलेश-उद्धव दूर, क्या फिर उठे एकजुटता पर सवाल?
- अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक भिड़ंत में 7 की मौत
- एशियन गेम्स में भारत का डबल धमाका, नीरू ढांडा-काइनान चेनाई ने जीता गोल्ड
- हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई टली, हाईकोर्ट में अब 30 सितंबर को होगी सुनवाई
- बिहार के किसानों को जल्द मुफ्त बिजली, 1 करोड़ से ज्यादा को फायदा
- एशियन गेम्स में भारत का गोल्ड धमाका, महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराया
- भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, अब कार्ड से करें पेमेंट; UPI से कितना अलग?
- चिकिता-साहिल का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ ओलंपिक टिकट
- US जाने निकले 3 भारतीयों का इथियोपिया में अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती
- युवाओं को नशे से बचाएं, जो हॉट स्पॉट हैं वहां रखें निगरानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


