नई दिल्ली, (media saheb.com) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि अगला एक दशक देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपी आर एंड डी) को पुलिस बलों को आंतरिक और बाहरी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में हर तरह से सक्षम बनाने की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है।
अमित शाह ने आज यहां बीपी आर एंड डी के 51 वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के हाथों में है जबकि विभिन्न केंद्रीय पुलिस बल सीमाओं की निगरानी मुस्तैदी से कर रहे हैं। उन्हें यह कहने में कोई संकोच नहीं है की देश बहुत सलामत हाथों में है।
उन्होंने कहा कि भारत बहुत तेजी से 50
खरब रुपए की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारे पुलिस बालों को बढ़ती और निरंतर बदलती चुनौतियां से निपटने के लिए हमेशा मुस्तैदी और ताकत के साथ तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि ब्यूरो को इस मामले में राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों को हर तरह से सक्षम बनाकर तथा उनकी क्षमता निर्माण करने में आगे बढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।(वार्ता) For English News : the states.news
Saturday, April 25
Breaking News
- 25 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, बाकी को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग ने शुरू की तैयारी
- योगी सरकार में महिलाओं का मजबूत सहारा बनी 181 हेल्पलाइन
- योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- Pakistan Indus Water: गर्मी बढ़ने पर पाकिस्तान हुआ बेचैन, UNSC में सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया
- बंगाल में 10% बढ़ा मतदान, 3 करोड़ से ज्यादा वोटर्स की बंपर वोटिंग: ममता या BJP को मिलेगा फायदा?
- नोएडा में हाईराइज आग से निपटने की नई तकनीक का ट्रायल सफल
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा


