नई दिल्ली, (mediasaheb.com) दक्षिण भारत के सुपरहिट अभिनेता प्रभास की अगली फिल्म ‘साहो’ का फैंस काफी लंबे
से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में प्रभास ने अपने प्रशंकसकों को तोहफा देते हुए फिल्म
का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। साहो इस साल 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की
जाएगी।
फिल्म के पोस्टर पर प्रभास अपनी पिछली
फिल्म से बिल्कुल हटकर एक नए रेबेल लुक में नजर आ रहे हैं। प्रभास ने गॉगल पहन रखे
हैं और उनकी आंखो में बदले की आग साफ नजर आ रही है। प्रभास का लुक पोस्टर जारी
होने के कुछ ही मिनटों में ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। ट्रेंड करेगा भी क्यों नहीं, बाहुबली के दोबारा
पर्दे पर आने का फैंस कबसे इंतजार कर रहे थे।
फिल्म के पोस्टर को प्रभास ने अपने
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। प्रभास ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा- “आप सभी के लिए है
डार्लिंग्स। मेरी अगली फिल्म साहो का नया ऑफिशियल पोस्टर। आपसे थिएटर्स में 15 अगस्त को मिलते
हैं।”
पोस्टर रिलीज करने से पहले प्रभास ने
अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो जल्द
फैंस को एक गिफ्ट देने वाले हैं। फैंस को अंदाजा नहीं था कि प्रभास उन्हें साहो का
नया पोस्टर गिफ्ट में देने वाले हैं।
फिल्म बाहुबली में फैंस को प्रभास का
रॉयल लुक देखने को मिला था लेकिन साहो में प्रभास फुल ऑन एक्शन देखने को मिलेगा।
जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है।
खबरे हैं कि फिल्म के लिए प्रभास ने
नौ से 10 किलो वजन कम किया है। वहीं फिल्म के लिए प्रभास ने काफी खतरनाक
स्टंट भी किए हैं।
साहो में प्रभास के अलावा श्रद्धा
कपूर, नील नितिन मुकेश,
जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और
चंकी पांडे भी अहम रोल में है। मूवी को हिंदी तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाने
वाला हैं। (हि.स.)।
Thursday, June 25
Breaking News
- अवैध खाद से भरा मिनी ट्रक पकड़ा गया, पुलिस ने 3 लाख से ज्यादा का माल किया जब्त
- 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2-3 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून
- उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, वन मंत्री करेंगे शुभारंभ
- SPS से IPS प्रमोशन पर आज फैसला, 9 अफसरों की किस्मत का होगा निर्णय
- देवी-देवताओं या भारत माता के नाम पर शपथ नहीं, केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- राजनांदगांव में GST का बड़ा खुलासा, 76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़; संचालक गिरफ्तार
- 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्राम सभाओं में दी जा रही जानकारी
- नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी
- Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत
- CG में मानसून हुआ एक्टिव, अगले 2 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

