मुंबई,(mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा उन्हें फिल्म के सेट पर बहुत परेशान किया करती थीं।
फरहान और प्रियंका की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज के लिए तैयार है। फरहान और प्रियंका इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में साथ काम कर चुके हैं। फरहान का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका उन्हें बहुत परेशान करती थीं।
फरहान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह प्रियंका के साथ लाइफ, फूड और अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत बातें करते थे और खाली वक्त में साथ में खूब घूमा करते थे। उन्होंने बताया कि चूंकि वह पहले भी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर चुके हैं इसलिए उन्हें इतने सालों बाद भी पति-पत्नी का रोल निभाने में कोई दिक्कत नहीं आई। फरहान (Farhan ) ने कहा कि प्रियंका ( Priyanka ) को समोसे बहुत पसंद हैं और वह हमेशा खाने के लिए समोसे मांगा करती थीं। जब वह डाइट पर होते थे तो प्रियंका उन्हें समोसे और तरह-तरह के खाने खाकर चिढ़ाती थीं और टॉर्चर करती थीं।
शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ ( PINK ) में फरहान और प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘द स्काई इज पिंक’ 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। (वार्ता) by: uni
Wednesday, October 7
Breaking News
- पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर
- सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक
- राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, आकाशवाणी में जबरन घुसने का आरोप
- मध्यप्रदेश की विरासत है अद्भुत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल
- लखनऊ को भारत की अग्रणी एआई इनोवेशन सिटीज में स्थापित करने का है लक्ष्य, इस अभियान में एचसीएल बने भागीदारः मुख्यमंत्री योगी
- IND vs WI: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से भारत की धमाकेदार जीत, सीरीज में 1-0 की बढ़त
- Rafale से पहले भारत को मिला ‘महाबली’, नौसेना को नया फ्लीट सपोर्ट शिप; समंदर में बढ़ेगी ताकत
- पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने विशेष अभियान चलाने के निर्देश
- शहरी विकास, निवेश, डिजिटल गवर्नेंस और पर्यावरण अनुकूल शहरों सहित विभिन्न विषयों पर आधारित होगा अर्बन कॉन्क्लेव

