मुंबई, (mediasaheb.com) देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को सौंपा।
इस्तीफा देने के बाद फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी दी। फडणवीस के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन और चंद्रशेखर बावनकुले समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।उधर फडणवीस के इस्तीफा देने की खबर मिलते ही शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत राकांपा प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके मुंबई स्थित आवास पहुंचे हैं।उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हुए 15 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक सरकार बनाने को लेकर गतिरोध कायम है। शिवसेना मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर अड़ी हुई है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 105, शिवसेना 56, राकांपा 54, कांग्रेस 44, बहुजन विकास अघाड़ी 03, सपा 02, एआईएमआईएम ने 02 सीटें जीती हैं। 13 निर्दलीय भी विधानसभा में पहुंचने में कामयाब हुए हैं, जबकि अन्य छोटे दलों के 11 विधायक हैं। 13 निर्दलीय विधायकों में से आठ ने शिवसेना को और पांच ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। (हि.स.) ।
Sunday, October 4
Breaking News
- 4 अक्टूबर राशिफल: रविवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहेगा आज का दिन
- योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
- ‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
- साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दी भावभीनी विदाई
- प्रधानमंत्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें अधिकारी : खाद्य मंत्री राजपूत
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
- बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान


