जगदलपुर,(mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarah ) के मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल (#Chief Minister_Bhupesh_Baghel ) ने आगामी शिक्षण सत्र से प्राथमिक शालाओं में स्थानीय
बोली-भाषाओं में पढ़ाई की व्यवस्था करने का ऐलान किया है।
श्री बघेल (#Mr._Baghel )ने आज यहां लालबाग परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस (#Republic_day) के मुख्य समारोह
में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेने के बाद यह ऐलान करते हुए कहा कि आगामी शिक्षा
सत्र से प्रदेश की प्राथमिक शालाओं में स्थानीय बोली-भाषाओं छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्बी, भतरी, सरगुजिया, कोरवा, पांडो, कुडुख, कमारी आदि में पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। सभी स्कूली बच्चों
को संविधान के प्रावधानों से परिचित कराने के लिए प्रार्थना के समय संविधान की
प्रस्तावना का वाचन, उस पर चर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। छत्तीसगढ़ की
महान विभूतियों की जीवनी पर परिचर्चा जैसे आयोजन किए जाएंगे।
उन्होने कहा कि देश
के ताजा हालात किसी से छिपे नहीं हैं। तमाम प्रतिगामी ताकतों और हरकतों के बीच
छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarah ) एक बार फिर यह
साबित करने में सफल हुआ है कि हमें जोड़ना आता है, हमें रचना आता है, हमें बनाना आता है। तोड़ने-फोड़ने-बिगाड़ने में प्रदेश की जनता का कभी कोई
विश्वास नहीं था। रचनात्मक सोच और कार्य ही हमारा रास्ता बनाते रहे हैं।
श्री बघेल (#Mr._Baghel ) ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता
से मिले अधिकार,जनता को ही सौंपने की दिशा में अनेक निर्णय लिए हैं। बड़ी
पंचायतों के परिसीमन से 704 नई पंचायतें गठित हुई जिनमें से 496 अनुसूचित क्षेत्रों में है। हमने पेसा क्षेत्रों को अधिकार और विकास की नई
रोशनी देने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। ग्राम पंचायतों से
विकेन्द्रीकरण की शुरूआत की है, तो नए जिले ‘गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही’ के गठन का निर्णय भी लिया | (वार्ता
Friday, June 26
Breaking News
- 26 जून शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
- उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज प्रदेश में सबसे आगे
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
- मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा

