रायपुर, (media saheb.com) छत्तीसगढ़
शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को जिला
कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। सरगुजा एवं
सूरजपुर जिले के ऐसे 15 प्रकरणों में 60 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
राजस्व
पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अनुसार सरगुजा जिले की
मैनपाट तहसील के ग्राम उमड़केला के बलराम, ग्राम
खोखरापुर के मुकेश, चिरमिरी के हीरो एक्का और ग्राम हर्राभाट
की मनीषा की पानी में डूबने से और ग्राम बंदना की फूलमति नागवंशी की सांप के काटने
से मृत्यु होने के कारण मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की आर्थक सहायता
स्वीकृत की गई है।
तहसील बतौली
के ग्राम घुघरा के कैलाश प्रसाद की पानी में डूबने, ग्राम
चिपरकाया के अघनूराम और ग्राम तरगी के बुधेश्वर की सर्प दंश से मृत्यु हो गई थी।
इसी प्रकार से तहसील उदयपुर के ग्राम झिरमिटी के अर्जुनराम, ग्राम पूटा के देवनाथ और ग्राम सीतापुर के
अमनकुमार की पानी में डूबने और फुलमति नागवंशी की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हो
जाने के कारण मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता
स्वीकृत की गई है।
राजस्व
पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत सूरजपुर जिले की प्रतापपुर तहसील
के ग्राम बैकना के रामप्रसाद और ग्राम दुलदु ली के
बासदेव की मृत्यु सांप के काटने से तथा ग्राम गोटगवां के रामरतन और बकौना की अमिता
बाई की पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख
रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई हैै।For English News : the states.news
Tuesday, June 23
Breaking News
- टीम इंडिया को बड़ा झटका! आयरलैंड सीरीज से बाहर हुए नीतीश रेड्डी, इंग्लैंड दौरे पर भी संकट के बादल
- राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान
- जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रामाणिक ज्ञान और संदर्भों के लिए पुस्तकों की आवश्यकता सदैव बनी रहेगी : मंत्री परमार
- हालैंड का डबल धमाका! नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में बनाई जगह
- IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, अनकैप्ड ऑलराउंडर को मिला मौका
- राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला 25 जून को
- स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब 1912 पर घर बैठे होगा बिल और मीटर संबंधी समस्याओं का समाधान
- महिला आयोग की जनसुनवाई में सामने आए एआई के दुरुपयोग के गंभीर मामले


