नई दिल्ली, 15 जून (mediasaheb.com)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 जून को आकाशवाणी पर
प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। मोदी सत्ता में वापसी के
बाद एक बार फिर अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नए संस्करण में जनता से मुखातिब होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार
को ट्वीट संदेश में लिखा, ’30 जून, रविवार सुबह 11
बजे… हम एक बार फिर मिलेंगे, इसके लिए रेडियो का
धन्यवाद। खुशी, सकारात्मकता को साझा करेंगे और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक ताकत का
जश्न मनाएंगे। मुझे यकीन है कि आपके पास मन की बात में कहने के लिए बहुत कुछ है।
इसे नमो ऐप ओपन फोरम पर साझा करें।’
प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में
लिखा, ‘इस महीने प्रसारित होने वाले मन की बात के लिए अपना सुझाव देने के
लिए आप टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल कर अपना संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं। आप माई गोव ओपन फोरम के
माध्यम से भी अपने विचार हमें भेज सकते हैं। वह इस खास बातचीत के लिए उत्सुक हैं।’
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने
24 फरवरी को आकाशवाणी पर प्रसारित अपने पिछले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 53वें संस्करण को
संबोधित किया था। इस अंतिम संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से मई के
अंतिम सप्ताह में फिर से मिलने का वादा किया था। इसके बाद देश में 17वीं लोकसभा चुनावों
के लिए आचार संहिता लागू होने से कारण मार्च और अप्रैल में इसका प्रसारण नहीं हुआ।
23 मई को घोषित नतीजों में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने के
बाद मोदी अब फिर से इस कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहे हैं |(हि.स.)
Tuesday, July 28
Breaking News
- बिहार के 45 शहरों में बनेंगे पक्के घर, PM आवास योजना-2.0 के लिए 233 करोड़ मंजूर
- प्रभारी मंत्री सिलावट सांदीपनि कन्या विद्यालय में गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे
- राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय, 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
- श्रम प्रहरी अभियान से जुड़ें, ग्वालियर जिले को बाल श्रम मुक्त बनाएं
- रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, मचा हड़कंप; पुलिस और दमकल की टीम मौके पर
- विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री टंक राम वर्मा
- MP हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पदोन्नति आदेश अंतिम फैसले के अधीन रहेगा; राज्य सरकार को जारी किया नोटिस
- होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत, ब्लड के लिए अब नहीं लाना होगा डोनर
- झारखंड में 16 कुख्यात माओवादियों का आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1562 कारतूस सौंपेंगे


