नई दिल्ली, (media saheb.com)
केन्द्रीय
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षा को सही मायने में समझ सकते हैं
और अपनी सोच से वह सशक्त, आधुनिक तथा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण
कर रहे हैं।
अमित शाह
ने नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने और उसके बाद
के योगदान का उल्लेख करते हुए आज सिलसिलेवार टि्वट किये हैं। उन्होंने लिखा है , “ 07 अक्टूबर देश के इतिहास में एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। 2001 में आज ही के दिन नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री
के रूप में शपथ ली और उस दिन से शुरू हुआ बिना रुके, बिना आराम
किए हर दिन देशहित और जनसेवा में समर्पित एक ऐसा सफर जिसने नित नए आयाम स्थापित
किए। ”
एक अन्य
टि्वट में उन्होंने लिखा है , “ अगर कोई
सही मायने में 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को समझ
सकता है तो वह नरेन्द्र मोदी जी हैं। अपनी दूरदर्शी सोच से वह ऐसे भारत का निर्माण
कर रहे हैं जो सशक्त, आधुनिक व आत्मनिर्भर हो। एक जनप्रतिनिधि
के रूप में उनके 20वें वर्ष पर उन्हें हृदयपूर्वक बधाई देता
हूँ। ”
अमित शाह
ने कहा है, “ चाहे भुज को भयावह भूकंप से बाहर निकाल
विकासपथ पर अग्रसर करना हो या गुजरात को शांति और सौहार्द का प्रतीक बनाना हो या
अपने परिश्रम और दूरदर्शी सोच से देश को विकास व प्रगति का एक गुजरात मॉडल देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ मोदी जी की कटिबद्धता का ही परिणाम है।
गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी जी प्रदेश में विकास की क्रांति
लाए और अब प्रधानमंत्री के रूप में विभिन्न ऐतिहासिक योजनाओं व कार्यों से करोड़ों
गरीब, किसान, महिला व
समाज के वंचित वर्ग को सशक्त कर उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। ”
उल्लेखनीय
है कि नरेन्द्र मोदी सात अक्टूबर 2001 को पहली
बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और उसके बाद के 20 साल की इस
राजनीतिक यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उनके हर वर्ष की एक प्रमुख उपलब्धि पर बुधवार को ‘ हर साल खास है’ की एक
श्रृंखला जारी की है।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- नितिन नवीन का लखनऊ दौरा: 2027 चुनाव में भाजपा की हैट्रिक का दावा
- भारत का सबसे बड़ा तेल-गैस खोज अभियान शुरू, 2.5 लाख वर्ग किमी क्षेत्र की होगी खोज
- तमिलनाडु में सियासी घमासान: TVK सरकार पर हॉर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप
- धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत
- देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली
- रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें
- साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल
- मधुबनी के बलिराजगढ़ में बड़ी खोज, खुदाई में मिले प्राचीन अवशेष और संरचनाएं
- सहकार सप्ताह में भारत टैक्सी सेवा पर कार्यशाला, युवाओं को मिली जानकारी
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर का 10 दिवसीय दौरा, कतर से ब्रुसेल्स तक कूटनीतिक मिशन


