भोपाल(mediasaheb.com) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि अयोध्या विकास के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्पण अभूतपूर्व है।
शिवराज सिंह ने ट्वीट के जरिये कहा है ‘अयोध्या हमारे आराध्य भगवान राम की जन्मभूमि वैभवशाली इतिहास संस्कृति और परंपराओं को अपने आप में संजोए हुए हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ‘विज़नरी लीडर’
हैं और ये भारत के लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है।’
शिवराज सिंह ने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा है ‘हमें PM नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। अयोध्या विकास के प्रति उनका समर्पण अभूतपूर्व है। उनके मार्गदर्शन में अयोध्या विज़न को परंपरा,संस्कृति,जीवन मूल्यों व समग्र अयोध्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।कोई देश या संस्कृति इसी तरह महान बनती है।’
शिवराज सिंह ने कहा ‘भगवान श्रीराम की पवित्र जन्मभूमि में पर्यटन को बढ़ावा और आर्थिक सुविधाओं के विकास के साथ आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। अयोध्या की विशिष्टताओं, मूल्यों को भी अक्षुण्ण रखा जायेगा। इस अप्रतिम प्रयास के लिए प्रधानमंत्री PM मोदी का अभिनंदन।’ (वार्ता)
(the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- डॉक्युमेंट्री का दावा: अमेरिकी सेना से बढ़ रहा प्रदूषण, पेंटागन 140 देशों से ज्यादा उत्सर्जन करता है?
- भोपाल गैस त्रासदी की यादों को मिलेगा नया स्वरूप, भुज के ‘स्मृतिवन’ की तर्ज पर बनेगा मेमोरियल
- कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती: पार्टी की मुसीबत बढ़ाने वाले नेताओं की बनेगी लिस्ट, नहीं सुधरे तो होंगे बाहर
- पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सिटी बैंक ने कच्चे तेल पर की बड़ी भविष्यवाणी, आम लोगों को मिल सकती है राहत
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद


