रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने आज रात 9 बजे #covid_19 मीडिया बुलेटिन जारी कर बताया कि छ.ग. में 46 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं|
कोरोना संक्रमित मरीजों में कोरबा जिले से 18, जांजगीर—चांपा से 14, बिलासपुर से 5, नांदगांव से 3, जशपुर और रायगढ़ से 2-2 एवं जगदलपुर और कोंडागांव से 1-1 मरीज शामिल हैं|
सभी मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी हैं, इस प्रकार वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमित मरीज 1398 हैं, जबकि एक्टिव मरीजोकी संख्या 971 हैं, वहीं कोरोना संक्रमण से 6 मरीजों की मौत भी हुई हैं|
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 96230 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक के 93903 परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए हैं, तथा 1520 की जांच जारी है, वर्तमान में 57380 प्रवासी यात्री होम क्वारेंटीन में हैं |

