रायपुर(media saheb.com) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय
श्रीवास्तव ने भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के वीडियो क्लिप के
साथ छेड़छाड़ कर और कूटरचना कर भ्रम फैलाने के कांग्रेस नेताओं के कृत्य को शर्मनाक
बताया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के विरुद्ध सोशल मीडिया पर मैनुपुलेट
वीडियो व पोस्ट का प्रलाप करने वाली कांग्रेस ने अपने फेक न्यूज़ सेल के ज़रिए श्री
अग्रवाल के वीडियो क्लिप के साथ जो भद्दी हरक़त की है, उसके लिए ज़िम्मेदार
कांग्रेस के लोगों के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। श्री श्रीवास्तव ने कहा
कि कूटरचना करके अपने राजनीतिक स्वार्थों को साधने के लिए कांग्रेस किस निम्नस्तर
तक जा सकती है, श्री अग्रवाल के वीडियो क्लिप को कूटरचित करने के इस मामले से
साफ़ हो गया है।
बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों के पूछने पर कांग्रेस के
प्रशिक्षण शिविर में क्या होता है इस बाबत पत्रकारों को जवाब दिया था जो कई
टीवी चैनलों पर दिखाया गया परंतु कांग्रेस के आईटी सेल ने उसके कांग्रेस शब्द को
काट काट के यह लिख के अपने अधिकृत पेज से प्रकाशित किया कि बृजमोहन भाजपा के शिविर
में क्या होता है वह बता रहे है
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने इसे लेकर दर्ज़ कराई
गई एफ़आईआर पर तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि 15 जून को कांग्रेस के
प्रशिक्षण शिविर पर मीडिया द्वारा ली गई प्रतिक्रिया में श्री अग्रवाल ने कांग्रेस
को शुभकामनाएँ देते हुए कहा था कि भाजपा को इस बात की जानकारी है कि कांग्रेस के
प्रशिक्षण शिविरों में क्या सिखाया जाता है? इसी दौरान श्री अग्रवाल ने टिप्पणी की थी कि कांग्रेस के
प्रशिक्षण शिविरों में रेत माफियागिरी, शराब माफियागिरी, ड्रग माफियागिरी, ज़मीन माफियागिरी का प्रशिक्षण दिया जाता है। श्री श्रीवास्तव ने
कहा कि अगले दिन 16 जून की शाम 05.05 बजे भाजपा विधायक
श्री अग्रवाल के इसी वीडियो क्लिप में कूटरचाना कर कांग्रेस ने अपने अधिकृत टि्वटर
हैंडल ‘आई एन सी छत्तीसगढ़’ पर यह पोस्ट किया- ‘बृजमोहन अग्रवाल ने बताया, क्या होता है भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में?’ और, उसी तस्वीर के साथ
उन्हीं शब्दों को कूटरचना कर ट्वीट किया गया, जिसमें श्री अग्रवाल के वक्तव्य को तोड़-मरोड़कर इलेक्ट्रॉनिक
अभिलेख में छेड़छाड़ किया जाना साफ नज़र आ रहा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा
करना अपराध की श्रेणी में आता है और यह फिर एक बार साबित हो गया है कि कांग्रेस
केवल झूठ का व्यापार करती है और प्रदेश भाजपा कांग्रेस के इस आपराधिक कृत्य की
भर्त्सना करती है।इस हेतु भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,मीडिया प्रमुख शैलेश
नितिन त्रिवेदी ,आईटी सेल प्रमुख जयवर्धन बिस्सा पर एफआईआर कर कार्यवाही की मांग
भी की है
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

