रायपुर, (MEDIASAHEB.COM) छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वकांक्षी योजना के तहत प्रदेश का पहला सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल होगा रायपुर पश्चिम का आर.डी. तिवारी स्कूल, रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से किया था अनुरोध, मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री ने आर.डी. तिवारी स्कूल को प्रथम सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाने की दी स्वीकृति
विधायक विकास उपाध्याय ने कहा आज मैंने अपने विधानसभा के अंतगर्त निर्माणाधीन प्रथम सरकारी अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल का अवलोकन किया,मेरे साथ नगर निगम के मुख्य आयुक्त सौरभ कुमार जी एवम ज़ोन कमिश्नर भी थे। इस अंग्रेज़ी माध्यम शाला के लिए मैंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से निवेदन किया था जिस पर उन्होंने स्वीकृती प्रदान की। इस शाला के प्रारम्भ होने से रायपुर पश्चिम विधानसभा के रामसागरपारा, आमापारा,बजरंग नगर,ईदगाहभाठा,रामकुंड,बजरंग नगर,आमानाका,डंगनिया,कुकुरबेडा,रामनगर,सरोना,रायपुरा सहित अन्य वार्ड की जनता भी लाभन्वित होगी। साथ ही आज मेरे विधानसभा के माधवराव सप्रे वार्ड एवं शहीद भगत सिंह वार्ड का दौरा किया जहाँ शीतला तालाब और गाझि तालाब का निरीक्षण कर उनके संरक्षण सम्बन्धी अधिकारियों को निर्देशित किया,साथ ही टाटीबंध क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले ढांचा भवन में रिक्त पड़ी छोटी-छोटी जमीन को गॉर्डन के रूप में उपयोग लाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया-विकास उपाध्याय
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी शिक्षा योजना के तहत प्रदेश का पहले सरकारी अंग्रेज़ी माध्यम शाला आर.डी. तिवारी स्कूल में क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय अवलोकन करने पहुंचे, विधायक महोदय के साथ नगर निगम के मुख्य आयुक्त सौरभ कुमार एवं जोन कमिश्नर भी उपस्थित थे। इस सरकारी अंग्रेजी माध्यम शाला के लिए विधायक विकास उपाध्याय जी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से अनुरोध किया था जिस पर उन्होंने अपनी स्वीकृति प्रदान की थी। विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस अंग्रेज़ी माध्यम शाला के प्रारम्भ होने से रायपुर पश्चिम विधानसभा के आमापारा,रामसागरपारा,ईदगाह भाठा,रामकुंड,बजरंग नगर,कुकुरबेडा,डंगनिया,सरोना,रायपुरा सहित अन्य क्षेत्र की जनता भी इसका लाभ ले सकेगी।
“आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज विधायक विकास उपाध्याय ने माधवराव सप्रे वार्ड क्र.-69 एवं शहीद भगत सिंह वार्ड क्र.-21 का दौरा किया, माधवराव सप्रे वार्ड के अन्तर्गत आने वाले शीतला तालाब,गाझि तालाब का निरीक्षण कर विधायक महोदय ने “सरोवर-धरोहर” योजना के तहत तालाबों के संरक्षण एवं उनके सौंदर्यीकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। आज विधायक महोदय ने शहीद भगत सिंह वार्ड टाटीबंध के ढाँचा भवन क्षेत्र का भी दौरा किया,जहाँ मकानों के मध्य रिक्त पड़े छोटे-छोटे भूमि पर उद्यान बना कर उसे उपयोग में लाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। आज के इस दौरा कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्यायके साथ नगर निगम के मुख्य आयुक्त सौरभ कुमार जी,सम्बन्धित निगम ज़ोन के कमिश्नर,पार्षद बीरेंद्र देवांगन,डेमेंद्र यदु,विनोद कश्यप,सोहन शर्मा,लीलाधर साहू,चिंताराम साहू,शिवश्याम शुक्ला,पम्मी चोपड़ा,अजय निषाद,शितेंद्र ठाकुर,दीपेश यादव,विजय साहू,आकाश शुक्ला,रितेश साहू,देवेंद्र यादव,लोकनाथ धीवर,प्रेम बंसोड़ व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

