नई दिल्ली (media
saheb.com) पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को स्थिर रहने के बाद आज फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल 25 पैसे तक और डीजल 27 पैसे तक महंगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल कीमत बुधवार को 25-25 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.56 रुपये और 86.47 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।
गत 04 मई से अब तक 21
दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 16 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.16 रुपये तथा डीजल 5.74 रुपये महंगा हो चुका है।
मुंबई में पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 101.76 रुपये, चेन्नई में 23 पैसे महंगा होकर 96.94 रुपये और कोलकाता में 24 पैसे महंगा होकर 95.52 रुपये प्रति लीटर हो गया।
डीजल मुंबई में 27 पैसे, चेन्नई में 23 पैसे और कोलकाता में 25 पैसे महंगा हुआ। एक लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 93.85 रुपये कोलकाता में 89.32 रुपये और चेन्नई में 91.15 रुपये हो गई।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली————— 95.56—————— 86.47
मुंबई-—————101.76—————— 93.85
चेन्नई—————-96.94-—————-91.15
कोलकाता————95.52—————-—89.32(वार्ता) (the states. news)
Saturday, July 11
Breaking News
- राजस्थान में एनर्जी ड्रिंक की भ्रामक ब्रांडिंग पर सख्ती, होगी कानूनी कार्रवाई
- हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय बनीं
- बिहार का बाल बजट 13 साल में सात गुना बढ़ा, शिक्षा को प्राथमिकता
- लातेहार नगर पंचायत ने सात बड़ी योजनाओं को दी मंजूरी, सुविधाएं बढ़ेंगी
- कपिल शर्मा कैफे पर फायरिंग का आरोपी ‘रॉकेट’ फ्रांस से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका
- App से होती थी बुकिंग, उज़्बेकिस्तान और दिल्ली की युवतियों के जरिए चल रहा था बड़ा सेक्स रैकेट; नागपुर में भंडाफोड़
- स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वियतनाम में बड़ा हादसा, 32 भारतीयों से भरी नाव पलटी; 15 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- INS महेंद्रगिरी नौसेना में शामिल, राजनाथ सिंह बोले- यह इलाका बनेगा देश का ड्रोन हब
- जर्मनी में अनिमेष कुजूर का धमाका, 100 मीटर में रचा भारतीय इतिहास


