रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़
के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के निजी सचिव ओ.पी.गुप्ता को राजधानी पुलिस ने
एक नाबालिक से यौन प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि राजनांदगांव जिले की
निवासी एक नाबालिक लड़की ने एक संस्था के माध्यम से कल पुलिस को आवेदन देकर बताया
था कि उसे पढाई कराने के नाम पर कुछ वर्ष पहले गुप्ता रायपुर लेकर आए थे और अपने
घर पर रखा था। उससे घर पर काम भी करवाया जाता था और जब गुप्ता की पत्नी मायके या
बाहर कहीं होती थी तो उसका यौन शोषण किया जाता था। उसने गुप्ता पर डराने धमकाने का
भी आरोप लगाया।
पुलिस ने इस आवेदन पर यौन शोषण के साथ ही पास्को कानून के तहत
प्राथमिकी दर्ज कर रात में उनके आवास पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। जिला
अस्पताल में मेडिकल के बाद उन्हे न्यायालय में पेश किया जायेंगा। संभावना है कि
पुलिस पूछताछ के लिए न्यायालय से उन्हे रिमांड पर दिए जाने की मांग करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री डा.सिंह ने इस गिरफ्तारी पर अपनी
प्रतिक्रिया में कहा कि पुलिस से पूरी जानकारी मांगी गई है। यह व्यक्तिगत आरोप है,और बगैर तथ्यों की जानकारी के फिलहाल राजनीतिक षडयंत्र की बात
करना उचित नही होगा।(वार्ता)
Wednesday, August 19
Breaking News
- नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
- किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की मिसाल बनीं शिक्षिका आकांक्षा राजोरिया
- स्कूलों में कानून की पाठशाला, थानों में पुलिसिंग का प्रत्यक्ष अनुभव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, खराब प्रदर्शन वाले डीएम पर गिरेगी गाज
- बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड आपदा प्रबंधन यंत्रों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
- कश्मीर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, भारत के समर्थन में दिया बड़ा बयान

