नई दिल्ली, (media saheb.com) देश भर में रविवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसका मुख्य समारोह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले पर आयोजित किया गया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर PM मोदी ने कई विकास योजनाओं की घोषणा की उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भता के लिए राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन, सैनिक स्कूलों में लड़कियों की शिक्षा और रोजगार के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना की घोषणा की। उन्होंने देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 100 लाख करोड रुपए की प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना शीघ्र शुरू किये जाने की भी घोषणा की है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19)
का असर साफ तौर पर देखने को मिला। हर साल की तुलना में इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले में दर्शकों की संख्या काफी कम थी और इस बार स्कूली बच्चों को समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। यानी इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चे शामिल नहीं हुए।
इस बार प्रधानमंत्री ने पारंपरिक लिबास सफेद रंग का कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा और नेवी ब्लू जॉकेट पहन रखी थी, लेकिन श्री मोदी की जिस पोशाक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, वह थी उनकी पगड़ी। श्री मोदी ने लंबी भगवा पगड़ी पहनी थी।
सालामी गारद का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर पर पहुंचे, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और रक्षा सचिव अजय कुमार ने उनका स्वागत किया। इन लोगों के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया भी इस मौके पर मौजूद थे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। समारोह में जेवलिन थ्रो के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा समेत कुल 32 ओलिंपियन्स शामिल हुए। इनके साथ, 240 ओलिंपियन और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी भी लाल किले पर मौजूद रहे।(वार्ता) For English News : the states.news
Tuesday, August 18
Breaking News
- 18 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा बड़ा लाभ
- Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार
- ‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक
- बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर हमला, छात्रों के मुद्दे पर गुप्त पत्र को लेकर उठाए सवाल
- JPSC में अध्यक्ष-सदस्यों के इस्तीफे से नियुक्तियां ठप, 7 प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित
- सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
- योगी सरकार का कोटेदारों को बड़ा तोहफा, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल
- कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी मोर्चे पर

