नई दिल्ली, (media saheb.com) पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट विश्वकप प्रतियोगिता में पाकिस्तान का बायकॉट करने के बारे में कहा है कि वह नहीं चाहेंगे कि पकिस्तान को बैठे बिठाए दो अंक मिल जाएं। हर स्तर पर पकिस्तान का बहिष्कार करने को लेकर देशभर में छिड़े अभियान के सन्दर्भ में सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ”विश्वकप में भारत ने हमेशा पकिस्तान को मात दी है। एक बार फिर उसे हारने का मौका है। वह नहीं चाहेंगे कि पकिस्तान को दो अंक मिल जाएं और वह प्रतियोगिता में आगे बढ़ जाए।” अपना यह मत व्यक्त करने के साथ ही सचिन ने आगे कहा, ”मेरे लिए देश सर्वोपरि है। देश इस बारे में जो भी फैसला करेगा वह पूरी तरह से इसका समर्थन करेंगे।” उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में मैच खेला जाना है। पुलवामा हमले के बाद देशभर में यह मांग उठ रही है कि पाकिस्तान से मैच नहीं खेलना चाहिए। (हि.स.)
Thursday, October 1
Breaking News
- Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही छापे करोड़ों
- ईशान किशन ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 80 रन की पारी से बने नंबर-1 भारतीय
- पाॅवर कंपनी से ईडी वी.के.दीक्षित, सीई प्रशांत बापट सहित नौ कर्मियों को भावभीनी विदाई
- जनरेशन कंपनी एमडी एस.के. कटियार के कार्यकाल में पुन: वृद्धि
- ‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला
- सेवा संकल्प अभियान में कलेक्टर ने ग्रामीणों संग किया मांदरी नृत्य
- भारतीय गेंदबाजों का कहर, श्रीलंका 45 रन पर ढेर; 124 रन से जीता भारत
- खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश
- शहडोल में 8 साल की बच्ची ने लगाए गंभीर आरोप, बोली- गलती पर गर्म चिमटे से जलाते थे
- उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार का हिस्सा गिरा, छत भी डैमेज; मरम्मत शुरू


