(mediasaheb.com) खान डॉटर और एक्ट्रेस सारा अली खान शुक्रवार को दिल्ली में पहली बार रैंप पर उतरी। ट्रेडिशनल लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही थी। सारा अली खान ने फैशन डिजायनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक की डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी। कैट वॉक करते हुए सारा के दिलकश अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। शो के दौरान फर्स्ट लाइन में बैठे कार्तिक आर्यन और सारा के भाई इब्राहिम अली खान उन्हें चियर करते नज़र आए। रैंप पर वॉक करने के दौरान सारा ने नमस्ते कर सबका दिल जीत लिया।
इन दिनों सारा और कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री खूब चर्चा में है। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जा रहा है। सारा अपनी एक्टिंग के अलावा फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। ट्रेडिशनल लुक में उनकी खूबसूरती को पसंद करने वालों की तादाद में लगातार इज़ाफा हो रहा है।
सारा ने ‘कॉफी विद करण’ शो पर खुलासा किया था कि वह कार्तिक आर्यन को काफी पसंद करती हैं। दोनों एक साथ फिल्मी पर्दे पर भी जल्द नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म ‘लव आज कल-2’ की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म के सेट से सारा और कार्तिक आर्यन की कुछ फोटोज़ भी वायरल हुईं थी, जिन्होंने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। (हि स )
Wednesday, September 9
Breaking News
- 2017 से पहले पोषाहार आपूर्ति में शामिल था शराब माफिया, तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन: सीएम योगी
- जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- CG में 15 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे तकनीकी कॉलेजों के छात्र, प्रतिभा प्रदर्शन का मौका
- कैंसर को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की बड़ी चेतावनी, 2030 तक हर साल 20 लाख मरीज मिलने का अनुमान
- योगी सरकार का दिव्यांगजनों को बड़ा तोहफा, 75 जिलों में लगेंगे सहायक उपकरण-कृत्रिम अंग वितरण शिविर
- झारखंड में आएगा ₹1 लाख करोड़ का निवेश! नई टेक्सटाइल-औद्योगिक नीति से 25 हजार रोजगार का लक्ष्य
- लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था उमर उन नबी! NIA चार्जशीट में 588 गवाह और 395 दस्तावेजों से बड़ा खुलासा
- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिली नई पहचान, अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी
- ग्वालियर स्टेशन पर पैंट्री कारों का औचक निरीक्षण; लावारिस खानपान सामग्री जब्त, तीन ट्रेनों की पैंट्री की हुई सघन जांच
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा की यात्रा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत – संजय श्रीवास्तव

