कोलकाता (mediasaheb.com) पश्चिम
बंगाल में खतरनाक कोरोना वायरस (कोविड 19) का पहला
मामला दर्ज किया गया है। एक 18 वर्षीय
छात्र कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाया गया है जो रविवार को ब्रिटैन से लौटा था।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यहां बताया कि छात्र रविवार को
ब्रिटैन से लौटा था जिसके बाद से उसमें कोविड 19 के जैसे
लक्षण सामने आ रहे थे। कोरोना से संक्रमित होने की आशंका के बाद छात्र को बेलीघाटा
अस्पताल में अलग से बनाये गए वार्ड में रखा गया जिसके बाद जांच में उसके कोरोना से
संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
अधिकारी के अनुसार छात्र इस दौरान अपने परिजन और ड्राइवर के
साथ संपर्क में आया है जिन्हें भी निगरानी में रखा जाएगा। पश्चिम बंगाल में इसके
अलावा 18 और लोगों कोरोना से संक्रमित होने की
आशंका के चलते अलग से बनाये गए वार्ड में निगरानी में रखा गया है।
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 137 हो गई हैं जिनमें 113 भारतीय
नागरिक, 24 विदेशी, तीन मौतों
के मामले और 14 मामले अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के
शामिल हैं।(वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
- दतिया के डायल 112 हीरोज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
- विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
- शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार
- सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
- JPSC-JSSC छात्रों के 20 अगस्त घेराव से पहले रांची में सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा

