मुंबई (mediasaheb.com) अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया‘ का अब हिस्सा नहीं होगी। परिणीति इन दिनों कई प्रॉजेक्ट पर काम कर रही है। इनमें सायना नेहवाल की बायोपिक भी शामिल हैं। वह फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के लिए अपनी डेट नहीं दे पा रही थी। इस कारण परिणीति ने इस फिल्म में काम करने से इन्कार कर दिया है। यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को अगले साल 14 अगस्त को रिलीज किया जा सकता है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधैया कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में दिखाई देंगे, जो इस युद्ध के दौरान भुज के एयरफोर्स बेस के इंचार्ज थे। फिल्म वायुसेना के संघर्षों को सामने रखेगी। फिल्म अगले साल फ्लोर पर आएगी।परिणीति सायना नेहवाल की बायोपिक के बाद हॉलिवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के हिंदी रीमेक पर काम शुरू करेंगी। परिणीति की आखिरी बार फिल्म ‘जबरिया जोड़ी‘ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। इससे पहले एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी साल 2014 में आई फिल्म ‘हंसी तो फंसी‘ में नजर आई थी। (हि स )
Saturday, October 3
Breaking News
- सीएम योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर
- योगी सरकार प्रदेश में कर रही इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार,पीएम ई- ड्राइव योजना के दूसरे चरण में 1,500 स्थानों का लक्ष्य
- छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार: सीएम योगी
- बिहार में यात्रियों को बड़ी राहत, पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन अब 16 नवंबर तक चलेगी, त्योहारों में मिलेगा फायदा
- छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
- JSSC CGL पेपर लीक केस में CID की बड़ी कार्रवाई, बोकारो से एक और आरोपी मिथिलेश पांडेय गिरफ्तार
- एशियन गेम्स गोल्ड पर ओडिशा सरकार का बड़ा इनाम, महिला हॉकी टीम की हर खिलाड़ी को ₹11 लाख
- UP में 23 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदली प्रशासन की कमान
- औरंगाबाद के पुनपुन घाट पर उमड़ी पिंडदानियों की भीड़, गयाजी जाने से पहले यहां करते हैं पहला पिंडदान
- इमरान मसूद की नियुक्ति पर रालोद का तंज, कहा-कांग्रेस-सपा गठबंधन में तनाव चरम पर

