सात जुआरियों को कोटा-पुलिस ने धरा, अन्य जुआरी भाग निकले..
85140-नगदी बरामद..सरगना की तलाश जोर-शोर से
छोटे-बडे-जुआरियों के पास आखिर इतने रुपए आते कहां से हैं..कोटा-नगर सहित आसपास हो रहे चोरियों में कहीं इन जुआरियों का कोई लिंक तो नहीं?
करगीरोड-कोटा,( mediasaheb.com ) कोटा थाना-अंतर्गत पटैता-शिवतराई-मानपुर व उसके आसपास का जंगल जुआरियों के लिए एक नया ठिकाना बनते जा रहा है, जबकि जंगल का कुछ हिस्सा एटीआर में आता है। एटीआर के अधिकारी-कर्मचारी क्या वाकई बेखबर हैं या फिर जुआरियोंके सरदारों से नाल वसूलकर जंगल में जुआ खिलवा रहे हैं?
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि पटैता के जंगल में कुछ जुआरी जुआ खेलने के लिए इकट्ठे हुए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कोटा दिनेश चंद्रा के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक कुमार झा को अवगत कराया गया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा आशीष अरोरा के निर्देशन में थाना कोटा से एक टीम गठित किया गया। मुखबिर की निशानदेही पर पटैता के जंगल में छापामार कार्यवाही की गई। जुआरियों के सरदारों के द्वारा पुलिसिया-कार्यवाही से बचने के लिए जुआ खेलने वाली जगह के आसपास अपने जासूसों को लगाया जाता है। पुलिस की छापामार कार्यवाही की सूचना पॉइंटर के द्वारा जुआरियों को दे दी गई, जिससे जुआ खेल रहे सभी जुआरी इधर-उधर भागने लगे। कोटा-पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी करते हुए मौके पर जुआ खेलते 07 जुआरियों को धर दबोचा गया, जिनके पास से मौके पर 52 पत्ती ताश की, 85140 नगदी रकम, 17 मोटरसाइकिल सहित एक कार एवं 06 मोबाइल को जप्त कर 13-जुआ अधिनियम कार्यवाही की गई।
पकड़े गए आरोपियों में विनोद श्रीवास बिल्लू पिता लखन लाल उम्र 35 वर्ष कोटा, पंकज तिवारी पिता रामकुमार तिवारी उम्र 44 वर्ष सैदा थाना सकरी, जागेंद्र-कश्यप पिता तिरुपति-कश्यप उम्र 45 वर्ष मस्जिदपारा कोटा, प्रमोद कुमार साहू पिता झड़ीराम साहू 35 वर्ष रेहुटाकला थाना कुंडा जिला-कवर्धा, जगदीश चंद्राकर पिता प्रहलाद-चंद्राकर उम्र 65 वर्ष किशनगढ़ थाना पंडरिया जिला-कवर्धा, आशीष-भारद्वाज पिता दावत राम उम्र 31 वर्ष देवरीखुर्द बिलासपुर, नवीन-यादव पिता गोविंद राम यादव उम्र 45 वर्ष टिकरापारा-दयालबंद बिलासपुर हैं।

