नवा रायपुरः (media saheb.com) देश के राज्य सहकारी बैंकों के महासंध नेफ्सकाब, मुंबई के राष्टीय संचालक बैजनाथ चंद्राकर का मुंबई से रायपुर आगमन हुआ। श्री चंद्राकर का एयरपोर्ट रायपुर में छत्तीसगढ़ के विभागीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पर गर्मजोशी से स्वागत किया। नवारायपुर स्थित अपेक्स बैंक मुख्यालय के सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया किया। श्री चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा हमें देश के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंकों को सुदृढ़ करने की आवष्यकता है। श्री चंद्राकर ने समितियों एवं बैंकों के कार्य प्रणाली को पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत करने की कार्ययोजना बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देषित किया। साथ ही मानवीय संसाधन को तकनीकि प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए कृषि एवं सहकारी सेक्टरों में क्रियान्वित योजनाओं को भारत के अन्य राज्यों में लाने पर जोर दिया गया एवं दूसरे राज्यों की अच्छी योजनाओं को छत्तीसगढ़ में अपनायी जा सकती है।
छत्तीसगढ़ के कमजोर तबकों, आदिवासियों, महिलाओं, खेतीहर मजदूरों एवं किसानों के बेहतरी के लिए नेफ्सकाब, नाबार्ड, एनसीडीसी एवं नैफेड जैसे राष्टीय संस्थाओं के माध्यम से केन्द्र सरकार से आवष्यक पहल किया जावेगा। बैजनाथ चंद्राकर के नेफ्सकाब के संचालक बनाये जाने से राष्टीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को एक सषक्त प्रतिनिधित्व मिला है एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। इससे राष्टीय स्तर पर सहकारी आंदोलन को नई दिषा एवं गति मिलेगा साथ ही छ.ग. की सहकारिता की समस्याओं का राष्टीय स्तर पर निराकरण करने में सुविधा होगी। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के. एन. कान्डे, डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी , ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव, ओएसडी अनूप अग्रवाल, एजीएम अरूण पुरोहित, एजीएम एल. के. चौधरी,शाखा प्रबंधक पंडरी अजय भगत,शाखा प्रबंधक रायपुर सी. पी. व्यास, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, प्रबंधक जी. एस. ठाकुर, प्रबंधक विनय मिश्रा, शाखा बिलसापुर सहायक प्रबंधक आलोक यादव, प्रभाकर कांत यादव, राजीव दुबे, विमल सिंह ठाकुर, विजय जायसवाल एवं बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

