नयी दिल्ली, (mediasaheb.com)
निर्भया
सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के चार दोषियों में से तीन पवन, विनय और अक्षय ने अपनी फांसी को एक बार फिर टलवाने के लिए नया
हथकंडा अपनाया है। तीनों की तरफ से अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में अर्जी
लगाकर फांसी को गैरकानूनी बताते हुए रोकने की अपील की गई है। अदालतों में तीनों की
ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता ए पी सिंह ने सोमवार को कहा कि फांसी की सजा के
खिलाफ विश्वभर के विभिन्न संगठनों ने आईसीजे को पत्र लिखा है जिसमें फांसी की सजा
को टालने का अनुरोध किया गया है।
निर्भया मामले में इन तीनों के अलावा मुकेश को भी फांसी की
सजा मिली है। चारों की फांसी तीन बार टल चुकी है और अब 20 मार्च को फांसी देना निर्धारित किया है।
आईसीजे के समक्ष दी गई याचिका में इसकी त्वरित सुनवाई और विनय
शर्मा, पवन कुमार गुप्ता और अक्षय कुमार सिंह की
फांसी को गैर कानूनी बताते हुए इसे रोकने की अपील की गई है।
श्री सिंह ने बताया कि निर्भया मामले में विश्वभर के लोग रुचि
ले रहे हैं। विदेशों में बसे लोगों ने भी तीनों की फांसी रुकवाने के लिए आईसीजे से
गुहार लगाई है।
याचिका में कहा गया है कि तीनों को 20 मार्च को तिहाड़ में जेल नंबर तीन में दी जाने वाली फांसी पर
रोक लगाई जाए। इस मामले की खुली अदालत में सुनवाई के सूचीबद्ध किया जाये। मामले से
जुड़े रिकार्ड वसंत विहार थाने से मंगाए जायें। संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देशों
के अनुसार मानवाधिकारों के संरक्षण और प्राकृतिक न्याय को ध्यान में रखकर आगे आदेश
जारी किया जाए।(वार्ता)
Thursday, October 8
Breaking News
- बिहार में इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक का बदला दौर, प्लेसमेंट 12 गुना बढ़ा, नामांकन 98% तक पहुंचा
- त्रिवर्षीय आबकारी नीति से निर्यात उछला तो यूपी में किसानों और उद्योगों के लिए बढ़े अवसर
- राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 10-12 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश; 2-3 डिग्री गिरेगा पारा
- 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि
- हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना
- काशी एयर शो में हवा, गंगा और जमीन पर रहेगा सुरक्षा घेरा, 97 एंबुलेंस और 3 कंट्रोल रूम तैयार
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, अब पुलिस की वर्दी में निभाएंगे नई जिम्मेदारी
- नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली
- CG में सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका गिरफ्तार, बेटे-बेटी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
- आज सर्वजन प्रांतीय अग्रवाल महासभा द्वारा भगवान अग्रसेन जी की महाआरती एवं अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित


