- चिरमिरी से रायपुर पहुंचे पदयात्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
- नए जिले के गठन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया
रायपुर, (media saheb.com) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ जिले को कैसे सजाना-संवारना है, यह उस क्षेत्र के नागरिक प्रेम, समन्वय, सहमति और
भाई-चारे के साथ मिलकर तय करें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास में चिरमिरी से पद यात्रा कर रायपुर
पहुंचे पदयात्रियों और नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा कर रहे थे। प्रतिनिधि
मण्डल ने नए जिले के गठन और जिले के नाम में चिरमिरी का नाम भी शामिल करने के लिए
मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह
भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल और पाली
तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, चिरमिरी नगर
निगम की महापौर कंचन जायसवाल भी उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री
ने प्रतिनिधि मण्डल से कहा कि राज्य सरकार ने इस जिले का गठन कर क्षेत्र की वर्षों
पुरानी बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतिनिधि
मण्डल में शामिल सभी लोगों को नवरात्रि महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने
पदयात्रियों को माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर के लोकार्पण
और राम वन गमन पर्यटन परिपथ के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक
संध्या के आज आयोजित किए जा रहे समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।(For English News : thestates.news)

