कौशाम्बी, (mediasaheb.com) नक्सली मुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ जवान कामता प्रसाद के पार्थिव शरीर को शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। पिता ने शहीद बेटे को मुखग्नि दी। इस दौरान स्थानीय विधायक लाल बहादुर चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह समेत जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम मंझनपुर मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर स्थित जारपल्ली के जंगल में गुरुवार को हुए नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 151वीं बटालियन के जवान कामता प्रसाद को गोली लगी। कामता प्रसाद मौके पर ही शहीद हो गए थे। शहीद जवान का पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक घर अलवारा शुक्रवार की देर शाम पंहुचा।
पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को आसपास के गांव के लोगों का हुजूम उमड़ा। शनिवार की दोपहर पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद कामता प्रसाद के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकाली गई। मंझनपुर विधायक लाल बहादुर, एसडीएम मंझनपुर, आईजी सीआईपीएफ, ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। पिता रघुआ ने शहीद बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, कामता प्रसाद अमर रहे के गगन भेदी नारे लगे रहे। (हि.स.)।
Sunday, October 4
Breaking News
- 4 अक्टूबर राशिफल: रविवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहेगा आज का दिन
- योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
- ‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
- साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दी भावभीनी विदाई
- प्रधानमंत्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें अधिकारी : खाद्य मंत्री राजपूत
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
- बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

