कोलकाता, (media saheb.com) 2022
टी20 विश्वकप में अब बस महज़ 11 महीने बचे हैं, जिस पर भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा की नज़र है। न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 3-0 की क्लीन स्वीप सीरीज़ जीत के बाद रोहित ने कहा कि नए खिलाड़ियों को ज़्यादा से ज़्यादा समय देना होगा ताकि वह ख़ुद को साबित कर सकें।
रोहित ने मैच के बाद कहा,’जब आप द्विपक्षीय सीरीज़ खेल रहे होते हैं तो आपको कुछ चीज़ों को ध्यान में रखना होता है और हम भी वहीं कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि सबसे पहले एक ऐसा जीवंत माहौल बनाएं, जिसमें युवा खिलाड़ी ख़ुद को सुरक्षित महसूस करें और निडर होकर खेलें।’
कप्तान ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुआ कहा, ‘हमारी पहली टीम मीटिंग में ही हमने इस बात पर ज़ोर दिया था और साफ़ कर दिया था कि जब आप टीम के लिए प्रदर्शन करते हैं तो कोई भी इसे नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता। जब आप विपरीत परिस्थितियों में ख़ुद पर ज़िम्मेदारी लेते हुए टीम के ऊपर से दबाव कम करते हैं तो सभी आपको देखते हैं। आप खिलाड़ियों को जोखिम उठाने के लिए कहते हैं और वह उसमें क़ामयाब नहीं हुए, तो भी आपको उनका साथ देना होगा क्योंकि हम जानते हैं कि वे टीम के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।’
भारत ने इस सीरीज़ में कई खिलाड़ियों को मौक़ा दिया और एक नई और युवा टीम के साथ मैदान में उतरी। हर्षल पटेल और वेंकटेश अय्यर ने अपना पदार्पण किया, जबकि चार सालों में सिर्फ़ एक टी20
अंतर्राष्ट्रीय खेलने वाले अक्षर पटेल को भी रवींद्र जडेजा के स्थान पर मौक़ा दिया गया। हालांकि सीरीज़ में ऋतुराज गायकवाड़ और आवेश ख़ान को अंतिम एकादश में आने का अवसर नहीं प्राप्त हो सका।(वार्ता) (For English News
: thestates.news)
Monday, May 18
Breaking News
- EV यूजर्स के लिए बड़ी राहत: यूपी समेत 8 राज्यों में बनेंगे 4800 नए चार्जिंग स्टेशन
- चांदी में बड़ी गिरावट! हाई से ₹1.92 लाख टूटा भाव, जानिए सोने-चांदी के ताजा रेट
- राजस्थान विधानसभा को नया लोगो मिला, 75 साल पूरे होने पर राज्यपाल ने किया अनावरण
- झारखंड में क्लाइमेट चेंज का असर, मई में भी 19 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज
- राजस्थान विधानसभा का 75वां स्थापना वर्ष, नए लोगो में दिखी खेजड़ी और ऊंट की झलक
- Delhi में ‘मेट्रो मंडे’: सीएम Rekha Gupta ने मेट्रो-बस से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश
- जनजाति दिवस पर रेलवे की सौगात, झारखंड और बंगाल के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- पश्चिम चंपारण को दो नई ट्रेनों की सौगात, नरकटियागंज से दरभंगा और सिकटा से मुजफ्फरपुर सेवा शुरू
- तकनीक की नई उड़ान: उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थी सीख रहे AI, रोबोटिक्स और ड्रोन
- बैंकों के लिए सरकार का ‘लॉकडाउन’ जैसा सख्त आदेश, जानिए क्या करने से किया मना

