लखनऊ, । बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर कर्नाटक की सरकार गिराने का काम किया है। भाजपा ने संवैधानिक मर्यादाओं को ताक़ पर रखकर सत्ता व धनबल का इस्तेमाल करके विपक्ष की सरकार को गिराने का काम किया है।
बसपा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में कहा कि कर्नाटक में जिस तरह से सरकार गिराई गई है, यह लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा। इसकी जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। इसके पूर्व में मायावती ने कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट देने के पार्टी हाईकमान के निर्देश को नहीं मानने वाले बसपा विधायक एन.महेश को पार्टी से निस्काषित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि बसपा विधायक एन. महेश आज विश्वास मत में अनुपस्थित रहे जो अनुशासनहीनता है। जिसे पार्टी ने अति गंभीरता से लिया है और इसलिए महेश को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। (हि.स.)
Tuesday, November 3
Breaking News
- राज्य सरकार निरंतर किसान हितैषी निर्णय लेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक
- राज्य स्थापना दिवस हमारी विविधता में एकता की शक्ति का उत्सव: राज्यपाल पटेल
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- राज्योत्सव में अमित शाह का स्वागत, अंजय शुक्ला ने जताया आभार
- UP चुनाव से पहले BJP की बड़ी तैयारी, योगी-नड्डा समेत दिग्गज नेता निकालेंगे पदयात्रा
- रेस कोर्स एयरफोर्स स्टेशन पर फिर IAF का नियंत्रण? रक्षा मंत्री से मिले पूर्व वायुसेना प्रमुख
- रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरी
- एनएमडीसी ने बैलाडीला क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों में 47 करोड़ रुपये की सीएसआर आधारभूत संरचना परियोजनाएं आरंभ की
- संगीत सोम का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, सनातन धर्म पर दिया बयान


