मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन अस्सी के दशक में बनी ‘द बर्निंग ट्रेन’ के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। वर्ष 1980 में प्रदर्शित ‘द बर्निंग ट्रेन’ में धर्मेंद्र, जितेंद्र, विनोद खन्ना, विनोद मेहरा, हेमा मालिनी, परवीन बाबी, नीतू सिंह और डैनी डेंजोंगपा ने मुख्य भूमिका निभायी थी। कुछ दिनों पहले जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा ने घोषणा की थी कि वह ‘द बर्निंग ट्रेन’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। अब चर्चा है कि दोनों प्रड्यूसर्स इस फिल्म में लीड रोल के लिए ऋतिक रोशन को कास्ट करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होते ही इसके लिए रितिक से संपर्क किया जाएगा। कुछ दिनों पहले जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा ने कहा था कि वह रवि चोपड़ा की फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। ऑरिजनल फिल्म एक मल्टी-स्टारर फिल्म थी और रीमेक की घोषणा करते समय जैकी और जूनो ने इसके कलाकारों की घोषणा नहीं की थी। लगता है कि अब टीम फिल्म की कास्टिंग शुरू करने जा रही है|(वार्ता)
Monday, October 19
Breaking News
- 19 अक्टूबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें रहना होगा सावधान
- भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक
- इंदौर में 150 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक
- नवरात्रि में मां बिरासिनी के दरबार में उमड़ती है श्रद्धा, दसवीं शताब्दी से आस्था का केंद्र है प्राचीन धाम
- किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ
- सेवा संकल्प अभियान में मध्यप्रदेश के युवाओं का ऐतिहासिक कीर्तिमान
- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
- इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वन्दे मातरम्’ की राष्ट्रभावना से सशक्त होगी युवा शक्ति, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : मंत्री परमार

